डंपर से टकराया तेल से भरा ट्रक, एक मौत, तेल के पीपे लूटने मची होड़

भोपाल

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल बिलखरिया इलाके का है जहां तेल से भरे ट्रक और डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां क्लीनर की मौत हो गई वहीं चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद तेल के पीपे लूटने आस पास के लोगों में होड़ मच गई। जिसको जो मिला वे लेकर चलते बने। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। डंपर से टकराने के बाद ट्रक का तेल जमीन पर फैल गया। तेल के पीपे को आसपास के लोग अपने अपने घर ले गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में फंसे क्लीनर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया है। वहीं हादसे के बाद वहां पर कुछ देर तक जाम के हालात रहे।

More From Author

यूपी के इस इलाके में आज बारिश की चेतावनी, 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, बिजली कड़कने का अलर्ट

पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024: 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने खटखटाया राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा, सुनवाई अगले सप्ताह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.