23, 24, 25 व 26 अप्रैल को इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD अलर्ट

नई दिल्ली
देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 7 दिनों में कुछ राज्यों में तेज धूप और लू चलेगी वहीं कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। गर्मी और बारिश की यह दोहरी मार लोगों को खासा परेशान कर सकती है।

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगी बिजली
मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 22 से 26 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 अप्रैल को जमकर बारिश हो सकती है। इन सभी इलाकों में बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

इन दक्षिणी राज्यों में भी बरसेगा पानी
केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में भी अगले सात दिनों तक बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ करेगा असर, इन पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और मध्य पाकिस्तान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पश्चिमी विक्षोभ असर में है। इसके चलते पश्चिमी हिमालयी राज्यों—जैसे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और बारिश के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश, बढ़ेगा पारा
मध्य महाराष्ट्र में 24-25 अप्रैल को बारिश हो सकती है जबकि गुजरात में 22 से 24 अप्रैल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, विदर्भ के चंद्रपुर में रविवार को तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया जो पूरे देश में सबसे अधिक था।

कहां कितना बढ़ेगा तापमान?
उत्तर पश्चिम भारत में अगले छह दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मध्य भारत और गुजरात में अगले तीन दिनों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। वहीं पूर्वी भारत में तापमान में 4 से 6 डिग्री की जबरदस्त बढ़ोतरी का अनुमान है।

इन 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में आने वाले 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप पड़ेगी। तापमान में बढ़ोतरी के साथ 42 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

More From Author

मुख्यमंत्री साय ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

प्रदेश के सात जिला सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.