युवकों ने आतंकी हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट किया, साइबर सेल और पुलिस टीम जांच पड़ताल शुरू

दमोह
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एमपी सरकार अलर्ट मोड पर है. इस बीच दमोह पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है. युवकों ने आतंकी हमले को लेकर पोस्ट किया था. इस मामले में साइबर सेल और पुलिस टीम जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दरअसल, आतंकी हमले के बाद पुलिस को हेडक्वाटर से हर तरह की निगरानी रखे जाने के निर्देश मिले हैं. सोशल मीडिया पर खास नजर रखने को कहा गया है. जब दमोह पुलिस ने मॉनिटरिंग शुरू की, तो उनकी नजर फेसबुक पोस्ट पर पड़ी. वसीम खान और तनवीर कुरैशी नाम के युवकों ने जो लिखा, वो आपत्तिजनक था. उन्होंने अपने पोस्ट और कमेंट सेक्शन में समाज में दंगा भड़काने और माहौल खराब करने जैसी बातें लिखी थी.

साइबर सेल की टीम ने दोनों युवकों की फेसबुक आईडी को ट्रेस कर मामला दर्ज किया है. इस मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस अलग-अलग माध्यमों से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थी. इन दो युवकों की पोस्ट को भड़काऊ पाया गया. लिहाजा, तुरंत एक्शन लेते हुए वसीम और तनवीर कुरैशी पर केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है.

More From Author

PSUs से परे खरीद को देखें, निजी भागीदारी को सक्षम करें

पुस्तकें ज्ञान के भंडार के साथ-साथ हमारे लिए अनुभव, संवेदनाओं एवं प्रगति का प्रामाणिक दस्तावेज हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.