मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की समस्त पंचायतों को समृद्ध कर गांवों का पुनर्विकास किया जा रहा है, स्थानीय निकायों की मजबूती के लिए यह बड़ा कदम है। गांवों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से पंचायतों को सशक्त किया जा रहा है। इससे पंच-सरपंच और जनपद व जिला पंचायत स्तर के प्रतिनिधि बेहतर तरीके से अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया में जारी संदेश में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही पंचायत व्यवस्था महत्वपूर्ण रही है। गांव की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार घर-घर गोकुल बनाने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए वृंदावन योजना तैयार की गई है, सरकार प्रत्येक विकासखंड में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों, गांवों और किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

 

More From Author

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया, पाकिस्तान में डर का माहौल

बीएसएफ का जवान बीती रात गलती से पाकिस्तान सीमा पार चला गया, पाकिस्तान ने लौटाने से किया इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.