टाउन चौराहे पर न्यूमार्केट के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

भोपाल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में आज "न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति(रजि)" के बैनर तले टॉप एन टाउन चौराहे पर न्यूमार्केट के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, साथ ही साथ व्यापारियों ने भारत सरकार से आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार करने की पुरजोर मांग की ।

न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के सतीश कुमार गंगराड़े, पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय देवनानी  सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ न्यू मार्केट आए भोपाल के नागरिकों ने भी कैंडल मार्च में कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

आतंकवादियों की इस कायराना हरकत के बाद भोपाल के सभी नागरिकों सहित न्यू मार्केट के व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है और व्यापारी यह चाहते हैं कि भारत सरकार बालाकोट एवं उरी वाली घटनाओं के बाद हुई एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही इस बार कड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की जाए।

More From Author

इंदौर में निजी स्कूल की टीचर से स्कूल बस में दुष्कर्म, ड्राइवर कर रहा था ब्लैकमेल, टीचर ने परेशान होकर कपड़ों में लगाई आग

म्यांमार भूकंप राहत कार्यों के लिए वीआईटी भोपाल का मानवीय सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.