राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा है कि विभाग का प्रत्येक 5 वर्ष में उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया

भोपाल

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि विभाग का प्रत्येक 5 वर्ष में उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही विकसित भारत @ 2047 तक इसे 16 गुना किए जाने का लक्ष्य है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रशिक्षण, नवीन उपकरणों का प्रदाय, नवीन इकाइयों एवं स्टार्ट-अप्स का संरक्षण एवं साधन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। राज्य के सकल घरेलू उत्पादन में विभाग का 135.37 करोड़ रुपए का योगदान है, जिसे वर्ष-2047 तक 2165.92 करोड़ किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्पादन में वृद्धि के लिए नवीन इकाइयों का पंजीयन, नवीन विधाओं में प्रशिक्षण, निर्यात, नवीन डिजाइनों एवं रंगों का समावेश, उन्नत उपकरणों का प्रदाय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विक्रय प्रदर्शनियों का आयोजन एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नवीन विक्रय केंदो की स्थापना का सुझाव रखा गया है। विभाग प्रदेश के सेमी अर्बन एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधिकाधिक युवाओं की नवीन इकाइयों का पंजीयन, नवीन स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन, हाथकरघा एवं औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण, सम्मानजनक रोजगार के लिए मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करा रहा है।

 

More From Author

मध्य प्रदेश सरकार को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद PoK में आतंकवादी लॉन्च पैड्स को खाली करने का निर्देश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.