कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2 विकेट से हराया. इस हार के बाद केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग टूट गई है.

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया था.जिसे चेन्नई ने 20वें ओवर में 2 विकेट रहते चेज कर लिया. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं और 7 मई की रात की हार के बाद केकेआर के भी उनमें शामिल होने की पूरी संभावना है.

नूर ने झटके चार विकेट, ब्रेव‍िश ने खेली ताबड़तोड़ पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 179 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. रहाणे ने 33 गेंदों की पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं आंद्रे रसेल ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 बॉल पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

वहीं अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने नाबाद 36 और सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने 26 रनों का योगदान दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से स्पिनर नूर अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. जबकि तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और स्पिनर रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता हासिल हुई.

इसके जवाब में उतरी सीएसके ने उर्विल पटेल (11 गेंद 31 रन), डेवाल्ड ब्रेविश (25 गेंद 52 रन ) और श‍िवम दुबे (45 रन 40 गेंद) की पारी के दम पर इसे चेज कर लिया. धोनी 17 रन पर नाबाद लौटे. इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच नूर अहमद रहे. नूर ने 4 विकेट झटके थे. 

नूर अहमद ने खुद को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया मैन ऑफ द मैच

कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 23 दिनों बाद कोई मुकाबला अपने नाम किया। चेन्नई के लिए इस मैच में हीरो स्टार स्पिनर नूर अहमद रहे, जिन्होंने कोलकाता के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था कि कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी और अंत में चेन्नई ने इसे 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए इस सीजन ये तीसरी जीत है। तो वहीं कोलकाता इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। नूर ने इस मुकाबले में अपने फिरकी का जादू बिखेरा और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।

इसी के साथ अहमद पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उसके बाद इस स्टार गेंदबाज ने पर्पल केक को लेकर पड़ा बयान दिया है।
KKR vs CSK: मैन ऑफ द मैच बनने के बाद नूर अहमद ने दिया बड़ा बयान

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए अहमद ने कहा, "हमारे लिए ये एक बहुत ही शानदार जीत है। हम एक टीम के रूप में मुकाबला जीते हैं और इस वजह से बहुत खुश हूं। डेवाल्ड ब्रेविस ने बहुत ही बेहतरीन खेल और जिस तरह से हमने अंत में मैच को फिनिश किया वो बहुत ही शानदार था। मेरा ध्यान पर्पल कैप पर था लेकिन टीम के लिए अच्छा करना चाहता था और ये चीज मेरे काम आई। अंगकृष रघुवंशी की विकेट आज की सबसे पसंदीदा विकेट है।"

More From Author

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

11 मई को मैच: इंडियन प्रीमियर लीग के PBKS vs MI मैच पर संकट, धर्मशाला से बाहर स्थानांतरित होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.