ग्रामीणों से मुलाकात करने सीएम साय का हेलीकॉप्टर पहुंचा बलदाकछार

रायपुर

छत्तीसगढ़ की आम जनता की समस्या के निराकरण के लिए साय सरकार का सुशासन तिहार जारी है। विशेष अभियान के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।

More From Author

थाना परिसर में प्रधान आरक्षक को बदमाश ने मारी गोली इलाज के दौरान दिल्ली में मौत

पाकिस्तान ने फिर की घुसपैठ की नापाक कोशिश, सेना ने LoC पर बिछा दीं आतंकियों की लाशें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.