पाकिस्तान ने फिर की घुसपैठ की नापाक कोशिश, सेना ने LoC पर बिछा दीं आतंकियों की लाशें

 सांबा

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. यही कारण है कि हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है. 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकवादी समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. BSF ने यहां पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है.

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मारे गए आतंकियों की पहचान जैश के रूप में हुई है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आतंकियों ने आधी रात को घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. सेना ने इस पूरी घटना का एक वीडियाे भी जारी किया है, जिसमें आतंकी घुसपैठ और गोलीबारी दिखाई दे रही है.

सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है. घुसपैठ की इस कोशिश में अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तान की BAT यानी बॉर्डर एक्शन टीम का हाथ हो सकता है.

आतंकियों को देखते ही सेना ने चला दी गोलियां

बॉर्डर पर रात में सेना की टुकड़ी गश्ती कर रही थी. इसी दौरान उनकी नजर आतंकियों पर पड़ी. रात करीब 11.30 बजे आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत के अंदर घुसने का प्रयास किया. जवानों की तरफ रोके जाने के बाद उन्होंने भागना चाहा, लेकिन जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सांबा पहले से भी घुसपैठ के मामले में काफी संवेदनशील क्षेत्र है. यही कारण है कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए यहां चौकसी बढ़ा दी गई है.

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान

भारत ने जब से ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की है. तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. भारत लगातार आतंकी ठिकानों और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की नाकाम कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए. यही कारण है कि पाकिस्तान बदला लेने की लगातार नाकाम कोशिश कर रहा है.

More From Author

ग्रामीणों से मुलाकात करने सीएम साय का हेलीकॉप्टर पहुंचा बलदाकछार

अब्दुल रऊफ अज़हर , IC-814 अपहरण का मास्टरमाइंड ऑपरेशन सिन्दूर में मारा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.