मामूली विवाद में पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच चले चाकू

जगदलपुर

शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार देर रात कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मौके पर युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

इस वारदात को पास से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमले के दौरान चाकू से बचने के लिए दो युवक किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे.

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को भी दलपतसागर क्षेत्र में इसी तरह की एक और चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर में बढ़ते असामाजिक तत्वों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके.

More From Author

CM डॉ मोहन ने स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

ट्रांसफार्मर निशुल्क शिफ्ट करने का प्रावधान, फिर भी बिजली कंपनी थमा रही डेढ़ लाख का बिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.