4 राशि वालों की किस्मत को शनि जयंती से लगेंगे पंख, शुरू होंगे अच्छे दिन-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इस बार शनि जयंती का पर्व 27 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे जिसके चलते 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें धन लाभ के साथ दूसरे फायदे भी होंगे।

शनि जयंती 2025 पर किसका होगा भाग्योदय?

 धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुकर्मा नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। साथ ही इस दिन ज्येष्ठ मास का तीसरा मंगल भी रहेगा, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और अच्छे दिन भी शुरू होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

वृषभ राशिफल शनि जयंती 2025

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो शनि के मित्र हैं। इस राशि के लोगों के जीवन में अचानक खुशियों का आगमन होगा। जिस काम के लिए लंबे समय से इंतजार था वो हो सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ भी इस समय मिल सकता है। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशिफल शनि जयंती 2025

इस राशि के स्वामी बुध हैं। ये भी शनि के मित्र हैं। इस राशि वालों पर शनि की कृपा बनी रहती है। शनि जयंती से इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। पुश्तैनी संपत्ति से धन लाभ संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

मकर राशिफल शनि जयंती 2025

इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। कुछ दिनों पहले ही मकर राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हुई है जिसके चलते इस राशि के लोगों की लाइफ बहुत ही खुशहाल रहेगी। प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत ही शुभ है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

कुंभ राशिफल शनि जयंती 2025

इस राशि के स्वामी भी चंद्रदेव हैं। इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है जो शुभ फल देने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अतिरिक्त आय होने के योग भी बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

More From Author

भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस सातों दिन दनदनाते दौड़ेगी, ग्वालियर शिवपुरी से डेली अप डाउन

ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट:राज्य के संविदाकर्मियों को भी अब हटाकर इधर से उधर किया जा सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.