उत्तर भारत में गर्मी पूरे उरूज पर है वहीं महाराष्ट्र और पश्चिमी घाट के तटवर्ती राज्यों में बारिश ने कहर ढा रखा

महाराष्ट्र
जहां उत्तर भारत में गर्मी पूरे उरूज पर है वहीं महाराष्ट्र और पश्चिमी घाट के तटवर्ती राज्यों में बारिश ने कहर ढा रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा चेतावनी के अनुसार देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है, जिससे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को मजबूती मिल रही है। साथ ही 29 मई से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का कहर
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 5-6 दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। 27 से 30 मई तक केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। तूफानी हवाएं 50-70 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं। वहीं कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का जोर रहेगा। 27 मई को कोंकण के घाट क्षेत्रों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं। रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे जिलों के लिए फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर और पूर्व भारत में राहत कब तक
29 मई तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी थोड़ी बहुत निजात मिलती नजर आएगी। हिमाचल में ओलावृष्टि की भी आशंका है। पूर्वी राज्यों में जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक गरज और बिजली के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर का क्या हाल
वहीं राजधानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री के बीच रहेगा। 29-30 मई को आंशिक बादलों के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। तेज़ हवाओं की गति 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

 

More From Author

बीएसएफ ने ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर सिस्टम का भी प्रदर्शन किया, ऑपरेशन सिंदूर में किन घातक हथियारों का इस्तेमाल

फारूक अब्दुल्ला की अपील- देश भर के लोगों से आग्रह किया कि वे कश्मीर में खूबसूरती का आनंद लेने के लिए आएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.