मिनटों में पाएं ग्लैमर व स्मोकी आंखे

आजकल स्मोकी लुक मेकअप का नया फैशन जगत में चलन जोरो पर है। कॉलेज जाने युवतियों से लेकर सेलिब्रिटी भी अपनी आंखों पर स्मोकी लुक चाहती हैं। इस आई मेकअप की लोकप्रियता का सबसे बडा कारण यह है कि यह आपको साधारण परिधानों में भी हॉट और बोल्ड लुक देता है। इन दिनों इस मेकअप में मैटेलिक आई शेडों का यूज भी होने लगा है जो ग्लैमरस लुक देता है। इस मेकअप को करने के कुछ महवपूर्ण टिप्स इस प्रकार हैं…

स्मोकी लुक पाने के लिए मार्केट मे इन दिनों कई नए प्रकार के आई शैडो, काजल, आईलाइनर, मस्कारा आदि उपलब्ध हैं। अब सिर्फ ब्लैक या ब्राउन रंग ही नहीं, नये कलर का भी प्रयोग होने लगा है जैसे-गोल्ड, ग्रीन, ब्लू, पर्पल कलर से आंखों को स्मोकी किया जा रहा है। स्मोकी लुक के लिए आईलाइनर, काजल और आई शैडो को लगाने के बाद अंगुली की सहायता से हल्के हाथों से मिक्स कर लें।

स्मोकी आई मेकअप…

1-पलकों को ऑयल फ्री करने के लिए आई शेडो बेस लगाएं और थोडी देर सुखने दें।

2-अगर आप अपनी आंखों को कुछ अलग हट के करना चाहती है तो ब्राउन या ग्रे कलर का गहरा आई लाइनर पलको के बीच में एप्लाय कर सकती हैं।

3-पलको पर गहरे मैटेलिक रंग वाली आई शेडो लगाएं। इसे ब्रश की सहायता से आंखों के कोनों और नीचे की पलकों के बीच में लगाएं।

4-अगर आप अपनी आंखों को बोल्ड दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए पर्पल, ग्रीन, ब्लू ट्राई कर सकती हैं।

5-पलकों को घुमावदार बनाते हुए मस्कारा के दो कोट एप्लाय करें।

6-स्मोकी आई लुक पाने केे लिए लाइट शैड को डार्क करके लगाएं।

7-आई शेडो ब्रश से ऊपर की पलक पर आई शेडो लगा सकती है, आई शेडो को ठीक प्रकार से फैला दें। जिससे आइलाइनर दिखाइ ना दें। फिर दोनों आई शेडो का मिक्स कर दें।

8-आपकी आई लेशज लंबी नहीं है तो उन्हें लेश कर्लर से हल्का कलर कर दें।

 

More From Author

संसद के समक्ष बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा- हमास के प्रमुख नेता मोहम्मद सिनवार हवाई हमले में मारा गया

प्रतापगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत पांच लोगों की मौत, पांच लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.