किसानों को मानसून से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये !

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चल रही है. सूत्रों की मानें तो पीएम आवास पर हो रही इस बैठक में मानसून से पहले ही मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है और इसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट (Kisan Credit Card Limit) को 3 लाख से बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है.

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के तहत भारत सरकार किसानों को दे रही है लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 5 लाख तक लाभ है। Kisan credit card (Kisan Credit Card limit) के तहत आप कम ब्याज दर पर 5 लाख तक का लोन ले सकते हो।

खबरे के अनुसार, चालू किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों के तहत कुल ऋण राशि 31 दिसंबर 2024 तक 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जिससे लगभग 7.72 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2014 में यह राशि 4.26 लाख करोड़ रुपये थी।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.45 लाख करोड़ की घोषणा की गई है। यानी कि इसके तहत किसानों को लाभ मिलेगा, वह कम ब्याज दर पर इस योजना के तहत 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं।

Kisan Credit Card limit के बारे में

Kisan Credit Card limit बारे में बात करें तो 50000 से लेकर 5 लाख तक का लोन आप ले सकते हो। 3 लाख के लोन पर आपको मात्र 7% का ब्याज दर देना होगा।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

जो हमारे भाई बहन किसान है, वह इस योजना का यानी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नजदीकी बैंक शाखा (SBI, PNB, HDFC, ICICI आदि) या फिर PM Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) के तहत आप लाभ उठा सकते हो।

आइए जानते हैं इसके फायदे और आवेदन करने के तरीके के बारे में…

किसानों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
गौरतलब है कि सरकार की तरफ से किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रही हैं. इनमें KCC Scheme भी शामिल हैं, जो किसानों के लिए खासी फायदेमंद साबित हो रही है. इसके जरिए अगर किसी किसान के पास खेती-किसानी के लिए पैसे नहीं हैं, तो वे 'किसान क्रेडिट कार्ड' का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस कार्ड पर किसानों को सस्ती दरों में लोन (KCC Loan) मुहैया करवाया जाता है. किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ पशुपालक और मछुआरे भी उठा सकते हैं.

4% की रियायती ब्याज दर पर लोन
सरकार की तरफ से किसानों को फाइनेंशियल लाभ पहुंचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड को शुरू किया गया था. इस कार्ड के जरिए किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना की शुरुआत 1998 में भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नाबार्ड द्वारा की गई थी. जिसे किसान क्रेडिट कार्ड नाम दिया गया था. आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से लिए गए कृषि के लिए 3 लाख रुपये तक के लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है. Govt Scheme के तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक का ये लोन सिर्फ 4 फीसदी की वार्षिक ब्याज दर पर मिलता है.

किसान क्रेडिट कार्ड के नियम
अब आप जान लें कि Kisan Credit Card के तहत कितने तरह के लोन दिए जाते हैं. इसमें दो तरह के लोन होते हैं, सिक्योर्ड और अन-सिक्योर्ड. सुरक्षित लोन लेते समय आपको कुछ संपत्ति गिरवी रखनी होती है, जैसे-इस तरह के लोन लेने के लिए आपको अपनी जमीन गिरवी रखनी होगी. वहीं, असुरक्षित लोन में कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है. अगर डॉक्युमेंट्स की बात करें, तो केसीसी के लिए पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo), आधार कार्ड (Aadhaar Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), किसान की जमीन के कागजात (Farmer’s land papers) शामिल हैं.

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन

  •     अपनी पसंद के बैंक की वेबसाइट पर जाएं.
  •     होम पेज पर आपको किसान क्रेडिट कार्ड दिखेगा.
  •     किसान क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करते ही अप्लाई का ऑप्शन दिखेगा.
  •     अप्लाई पर क्लिक करते ही आपको एक नया पेज दिखेगा.
  •     अपनी सभी डिटेल भरें और सब्मिट पर क्लिक करें.
  •     इसके बाद आपको एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर दिखेगा.
  •     यदि आप पात्र होंगे तो 5 दिनों के अंदर बैंक आपसे संपर्क करेगा.

यहां कर सकते हैं शिकायत
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के 15 दिन के अंदर बैंक यह कार्ड जारी कर देता है. अगर 15 दिन के अंदर यह कार्ड जारी नहीं होता है तो आपको बैंकिंग लोकपाल से संपर्क करना होगा. इसके अलावा आप आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://cms.rbi.org.in/ के लिंक पर जा सकते हैं. वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 और ग्राहक ईमेल (pmkisan-ict@gov.in) के जरिए भी हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं.

More From Author

मोहम्मद यूनुस महत्वाकांक्षा ने बिगाड़ी बांग्लादेश की स्थिति, टला नहीं अभी तख्तापलट का खतरा

मप्र में राज्यस्तरीय काडर से पुलिसकर्मियों को मिलेगा ट्रांसफर का लाभ, दूसरे जिले में स्थानांतरण का होगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.