मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह-छतरपुर मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह-छतरपुर मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह-छतरपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम मारासुखी तिराहा पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृत श्री चंदन पिता गेंदालाल अहिरवार, श्री संदीप पिता रामजी अहिरवार और श्री सोनू पिता नंदलाल अहिरवार, के निकटतम परिजन को चार-चार लाख रुपये प्रति व्यक्ति के मान से आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। संबंधित को तत्काल राशि का भुगतान करने के लिऐ कलेक्टर दमोह को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से शोक संतप्त परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि 29 मई को हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवकों की मृत्यु हो गई थी।

 

More From Author

उत्तर प्रदेश में नौतपा में गिरेंगे ओले, 31 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

‘मुझे माफ कर दीजिए’, बजरंग पूनिया ने कुश्ती कोच नरेश दहिया को दिया माफीनामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.