सिवनी : रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान पलटा, ट्रेनी पायलट सुरक्षित

सिवनी
 मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, हवाई पट्टी पर लैंडिंग करते समय एक विमान अचानक पलट गया। बताया गया कि संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना में विमान उड़ा रहा ट्रेनी पायलट बाल बाल बच गया।

सिवनी में पायलट ट्रेनिंग के दौरान सुकतरा हवाई पट्टी पर एक प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश होते होते बच गया। यह विमान रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का था। विमान को ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से प्लेन हवाई पट्टी पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में प्लेन में आग नहीं लगी। इससे ट्रेनी पायलट बच गए।

घटना को छुपाने अधिकारियों ने तिरपाल से ढक दिया विमान

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने आनन-फानन में घटना को छुपाने के लिए रनवे पर पलटे विमान को तिरपाल से ढक दिया है। आपकों बता दें इस विमान में केवल ट्रेनी पायलट ही मौजूद था।

More From Author

भोपाल में एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग किशोरी को मॉडल बनाने के सुनहरे सपने दिखाकर फंसाया

ट्रैक पर बोल्डर रख तेजस राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, हुई नाकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.