जून के महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जून के महीने में ही बकरीद का त्योहार है और महीने के आखिरी हफ्ते में रथयात्रा

नई दिल्ली 
जून के महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। जून के महीने में ही बकरीद का त्योहार है और महीने के आखिरी हफ्ते में रथयात्रा का भी त्योहार है। अलग-अलग शहरों में कुल मिलाकर 12 दिन जून के महीने में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि बैंक कर्मियों की छुट्टी कब रहेगी। इसमें से 5 दिन रविवार की वजह से छुट्टी रहेगी। वहीं, 2 दिन दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।
जून के महीने में कब और कहां रहेगी छुट्टी

6 जून 2025 – बकरीद – इस दिन कोच्चि और तिरुअननंतपुरम् में बकरीद की छुट्टी रहेगी।
7 जून 2025 – बकरीद – इस दिन अगरतला, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहारदून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, न्यू दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर में छुट्टी रहेगी। वहीं, तिरुअननंतपुरम्, कोच्चि, इटानगर, गंगटोक और अहमदाबाद में बैंक इस दिन खुले रहेंगे। वहां, बैंक कर्मियों की छुट्टी नहीं रहेगी।

11 जून 2025 – संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा – शिमला, गंगटोक में इस दिन छुट्टी रहेगी।
27 जून 2025 – रथयात्रा/कांग (रथजात्रा)- इम्फाल, भुवनेश्वर में इस दिन छुट्टी रहेगी।
30 जून 2025 – रेम्ना नी – इस शांति का दिन कहा जाता है। ऐजवाल में इस दिन छुट्टी रहेगी।

कब-कब साप्ताहिक अवकाश
1 जून को बैंक बंद रहेंगे। रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का अवकाश रहेगा। 8, 15, 22 और 29 जून को भी रविवार की वजह से बैंक में कारोबार नहीं होगा। 14 और 28 जून को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक में अवकाश रहेगा। जुलाई के महीने में बैंक कर्मियों को सप्ताहिक अवकाश के अलावा 7 और दिन छुट्टी मिलेगी। अगस्त के महीने में कई बड़ी छुट्टियां हैं। रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी जैसे कई त्योहार की वजह से इस दिन अवकाश रहेगा।

 

More From Author

अब देश में प्रॉपर्टी का सेल एग्रीमेंट भी कराना होगा ऑनलाइन, बदलेगा 117 साल पुराना रजिस्ट्री नियम

वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लाया नया फीचर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.