उत्तर प्रदेश में कानून का राज सही नहीं चल रहा : मायावती

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर मायावती ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़े करते हुए कहा है कि व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है. इतना ही नहीं उन्होंने नव पदस्थ डीजीपी राजीव कृष्ण (कार्यवाहक) के सामने बड़ी चुनौती होने की बात कही है. मायावती ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है.

मायावती ने लिखा है कि ‘देश के विभिन्न राज्यों में से ख़ासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार और लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहां कानून का राज सही से नहीं चल रहा है. ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुंचाने का बड़ा चैलेन्ज है. राज्य सरकार और सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग और सक्रियता जरूरी है.’

मायावती ने आगे लिखा कि ‘वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहां की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, किन्तु इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित है?’

More From Author

शिलांग में हनीमून मनाने गए नवदम्पत्ति का अब तक नहीं चला पता, ढूंढने गए उनके भाईयों को मिली धमकी

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का है गौरवशाली अतीत, छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में सामाजिक संस्थाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.