धाकड़ बल्लेबाज Suryakumar ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, Villiers को पीछे छोड़ बना दिया IPL में नया कीर्तिमान

मुंबई

भले ही क्वालीफाय़र 2 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav record in T20) ने इतिहास रच दिया. सूर्या ने मैच में 26 गेंद पर 44 रन की पारी खेली . सूर्यकुमार यादव को चहल ने आउट किया. भले ही सूर्या अर्धशतक से चूक गए लेकिन इस सीजन आईपीएल में उन्होंने 717 रन बना लिए हैं. सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कर टी-20 में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सूर्या टी-20 क्रिकेट में नॉन-ओपनर के तौर पर किसी एकक टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन  गए हैं. ऐसा कर उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.  एबी ने आईपीएल 2016 में नॉन-ओपनर के तौर पर 687 रन बनाए थे.

टी20 टूर्नामेंट में किसी गैर-ओपनर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

717 – सूर्यकुमार यादव, आईपीएल 2025
687 – एबी डिविलियर्स, आईपीएल 2016
684 – ऋषभ पंत, आईपीएल 2018
641 – सैम नॉर्थईस्ट, टी20 ब्लास्ट 2015
623 – रिली रोसो, टी20 ब्लास्ट 2022

इसके साथ-साथ सूर्यकुमार यादव – एक आईपीएल सीज़न में 700+ रन बनाने वाले पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज भी बने हैं. वहीं, दूसरी ओर सूर्या ने एक और ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है जिसका टूटना मुश्किल है. सूर्या टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 16* लगातार 25+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. सूर्या का यह रिकॉर्ड यकीनन महारिकॉर्ड है जो अब टूटना न के बराबर है.

जो कोई नहीं कर पाया सूर्या ने कर दिखाया

सूर्यकुमार यादव आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक भी 75+ स्कोर किए बिना एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाए हैं, आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं किया था. लेकिन सूर्या ने यह कमाल कर विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है.

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली और 41 गेंद पर 87 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. अब फाइनल में पंजाब किंग्स का मुकाबला आरसीबी के साथ होगा.

More From Author

विश्व चैंपियन गुकेश ने टूर्नामेंट के राउंड 6 में पूर्व विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन के खिलाफ शानदार जीत हासिल की

मातृ-पितृ भक्ति दिवस: सेवा, सम्मान और ‘विश्वास का संकल्प’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.