हिंदूवादी संगठन लामबंद जिम में मुस्लिमों के प्रवेश पर ही पाबंदी लगाने की मांग उठने लगी

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू संगठनों ने कथित 'जिम जिहाद' के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. सोमवार सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक कमल और सह-संयोजक प्रशांत सिंह पटेल के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता अयोध्या नगर के एक जिम में पहुंचे और मुस्लिम जिम ट्रेनर्स के खिलाफ मोर्चा खोला.

दरअसल, तीन दिन पहले भी इसी क्षेत्र के एक जिम में कार्यकर्ताओं ने संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न बुलाने की चेतावनी दी थी. आज मिनाल इलाके के एक जिम में बजरंग दल ने धावा बोला, जहां एक मुस्लिम ट्रेनर को बाहर निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने जिम का रजिस्टर चेक किया और मांग की कि युवतियों और महिलाओं के लिए केवल महिला ट्रेनर नियुक्त हों.

बजरंग दल का आरोप है कि कुछ मुस्लिम जिम ट्रेनर पर्सनल ट्रेनिंग के बहाने हिंदू युवतियों से नजदीकियां बढ़ाते हैं और 'लव जिहाद' को बढ़ावा देते हैं. संगठन ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी जिम पहुंची, लेकिन कोई औपचारिक कार्रवाई की सूचना नहीं है.

इसी मुद्दे पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा, "भोपाल के जिम ट्रेनर्स की सूची तैयार की गई है. महिलाओं के लिए केवल महिला ट्रेनर होने चाहिए. मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है, यहां लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलने दिया जाएगा."

सांसद शर्मा ने बताया कि जिम ट्रेनर्स की सूची पुलिस को सौंपी जाएगी, और कानून अपना काम करेगा. उनका यह बयान इंदौर में शूटिंग अकादमी संचालक मोहसिन खान की हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी के बाद आया है.

हिंदू संगठनों ने जिम संचालक को दी धमकी
दरअसल, राजधानी भोपाल में एक जिम संचालक को हिंदू संगठनों की ओर से अजीबोगरीब धमकी मिली है. अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के इस मामले में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जिम संचालक से साफ कहा कि उनके जिम में कोई भी मुस्लिम ट्रेनर या क्लाइंट नहीं होना चाहिए. हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जहां अयोध्या थाने के एसआई दिनेश चौहान और हवलदार रूपेश जादौन भी मौके पर मौजूद थे. संगठनों ने जिम संचालक से मुस्लिम ट्रेनर और क्लाइंट के बारे में भी जानकारी ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की भूमिका और इस तरह की धमकियों पर सवाल उठ रहे हैं.

'जिम में कोई मुस्लिम ट्रेनर या फिर क्लाइंट नहीं होना चाहिए'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान चलाया गया. इस दौरान कई जिम पर छापेमारी की गई. इस दौरान हिंदू संगठनों ने भोपाल के अयोध्या नगर में एक जिम मालिक को धमकाया. वीडियो में वे पुलिसकर्मियों के साथ जिम संचालक से कहते नजर आ रहे हैं कि जिम में कोई मुस्लिम ट्रेनर या क्लाइंट नहीं होना चाहिए. वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.

जिम में न हो मुस्लिम ट्रेनर… भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने की मांग

भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने एक विवादास्पद बयान देकर नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भोपाल के जिमों में मुस्लिम ट्रेनरों की मौजूदगी पर सवाल उठते रहे हैं और वे ऐसी जिमों की सूची तैयार करवा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मुस्लिम ट्रेनर 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसे अब राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.

सांसद आलोक शर्मा ने कहा, भोपाल के कई जिम ऐसे हैं, जहां तथाकथित मुस्लिम समाज के लोग ट्रेनर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें बहनों को ट्रेन करने का कोई अधिकार नहीं है. हम ऐसे सभी जिम की सूची बनाकर पुलिस को सौंपेंगे और कानून सख्ती से अपना काम करेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को वे सही मानते हैं और भोपाल में भी इसी प्रकार की कठोरता बरती जाएगी. उनका इशारा हाल ही में इंदौर में शूटिंग अकादमी संचालक मोहसिन खान की गिरफ्तारी की ओर था, जिस पर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं.

इसके अलावा इंदौर में ही एक मुस्लिम जिम ट्रेनर पर शादीशुदा महिला से संबंध बनाने और एक युवती से पहचान छिपाकर नजदीकियां बढ़ाने का मामला दर्ज हुआ है. इन घटनाओं के आधार पर आलोक शर्मा ने 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अब ऐसे कृत्यों को मध्य प्रदेश में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी.

 

More From Author

राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि

एक बार फिर डराने लगा कोरोना, 10 दिन में 250 से बढ़कर 3758 हुए केस, अबतक इतने लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.