लंबे समय से बीमार चल रहे सीनियर आईएएस आलोक का निधन

जयपुर

राजस्थान कैडर के आईएएस आलोक का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे राजस्थान में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। हालांकि बीमारी के चलते वे लंबे समय से ऑफिस नहीं आ रहे थे। आलोक 93 बैच के आईएएस थे। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में वे राजस्थान से दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे, वहां उन्हें एनएचएआई में मेंबर की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद वे एनडीएमए में अतिरिक्त सचिव रहे और साल 2024 की शुरुआत में फिर से अपने होम कैडर राजस्थान आ गए। यहां उन्हें पहले प्रिंसिपल रेसिडेंट कमिश्नर के पद पर लगाया गया। फिर एक माह बाद ही उन्हें ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दे दी गई। आलोक मूल रूप से बिहार-पटना के रहने वाले थे। उन्होंने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
 
सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपेन सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर अलोक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- वरिष्ठ IAS, राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

More From Author

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

भिंड में पत्रकार ने युवती को पत्रकारिता सिखाने के बहाने दो साल तक अपने जाल में फंसाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.