कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी, 24 घंट में 5 लोगों की मौत, एक्टिव केस 4 हजार के पार

नई दिल्ली
 देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 65 नए मामले सामने आए हैं, और 5 लोगों की मौत भी हुई है.
किस राज्य में कितने एक्टिव केस हैं?

केरल – 1416
महाराष्ट्र – 494
दिल्ली – 393
गुजरात – 397
पश्चिम बंगाल – 372
कर्नाटक – 311
तमिलनाडु – 215
उत्तर प्रदेश – 138
राजस्थान – 75
हरियाणा – 44
आंध्र प्रदेश – 28
पुडुचेरी – 27
मध्य प्रदेश – 21
बिहार – 11
छत्तीसगढ़ – 11
झारखंड – 11
जम्मू-कश्मीर – 9
पंजाब – 9
गोवा – 8
असम – 6
तेलंगाना – 4
सिक्किम – 4
उत्तराखंड – 3
मिजोरम – 2
चंडीगढ़ – 2
अरुणाचल प्रदेश – 0

मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा, क्या थी मौत की वजह

पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सभी को पहले से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं थीं. केरल में 80 साल के बुजुर्ग की मौत हुई जिन्हें निमोनिया, श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारी (ARDS), डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारी थी. महाराष्ट्र में दो वृद्ध महिलाओं की मौत एक 70 वर्ष और दूसरी 73 वर्ष की थीं. दोनों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या थी. तमिलनाडु में 69 साल की महिला, जो टाइप 2 डायबिटीज और पार्किंसन की बीमारी से पीड़ित थीं, जबकि पश्चिम बंगाल में 43 साल की महिला की मौत जिन्हें दिल की बीमारी, सेप्टिक शॉक और किडनी फेल्योर था.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय दिल्ली में 393, गुजरात 397, कर्नाटक 311, केरल 1416, महाराष्ट्र 494, यूपी 138, तमिलनाडु 215 और वेस्ट बंगाल में 372 कोरोना के मामले सक्रिय है.

वहीं, कोरोना से केरल में 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जो गंभीर निमोनिया और तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम (ARDS) के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित था. तमिलनाडु में टाइप 2 मधुमेह और पार्किंसंस रोग से पीड़ित 69 वर्षीय महिला ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया. पश्चिम बंगाल में एक 43 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिली, जो तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी से पीड़ित थी.
महाराष्ट्र में कोरोना से दो लोगों की मौत

अगर महारस्ट्र की बात करें तो कोविड से और 2 मौतें हो गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये मौतें कोल्हापुर और सातरा में हुई हैं. दोनों मरीज अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इसी के साथ इस वर्ष राज्य में कोविड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है. राज्य में सोमवार को 59 नए मरीज कोविड 19 के सामने आए, जिनमें मुंबई में 20 मामले पाए गए. इसी के साथ राज्य में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो गई है, जिनमें अकेले 483 मरीज मुंबई के हैं. मुंबई में कोविड लगातार बढ़ रहा है. राज्य में अब तक कोविड संक्रमित 369 लोग ठीक भी हो चुके हैं.
कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण

कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने की वजह NB.1.8.1 सब-वेरिएंट है, जोकि कोविड-19 का ओमिक्रॉन का वेरिएंट है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने पुष्टि की है कि नया स्ट्रेन तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है, लेकिन यह हल्की बीमारी का कारण बनता है. सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, सिरदर्द, शरीर में दर्द, नाक बहना और भूख न लगना शामिल हैं. ये वायरस मौसमी फ्लू के समान ही है.

हाईकोर्ट ने कहा- कोविड की अगली महामारी अभी खत्म नहीं हुई दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा- कोविड की अगली महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह अभी भी एक्टिव है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन, सैंटर और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी मांगी है।

कोर्ट ने कहा कि 30 मई 2023 को हुई बैठक के बाद जो भी निर्णय लिए गए, उन्हें लागू करने में अगर कोई खालीपन है तो यह गंभीर मामला है। जस्टिस गिरीश कथपालिया ने कहा कि यह मानकर चलना चाहिए कि जरूरी कदम और प्रोटोकॉल तय किए जा चुके होंगे, लेकिन संबंधित अधिकारियों को इसे रिकॉर्ड पर लाना चाहिए।

केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा- स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह से सतर्क हैं। सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। हमने संबंधित सचिवों और मंत्रियों से बातचीत की है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली कोविड लहरों के दौरान बने ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड जैसी चीजों की समीक्षा हो चुकी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां जारी हैं।

सतर्क रहना जरूरी

डॉक्टरों के मुताबिक, अभी घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन लापरवाही भी नहीं करनी चाहिए. खासकर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों को ज़्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. मास्क पहनना, हाथ धोते रहना, भीड़ से बचना और ज़रूरत हो तो जांच करवाना जरूरी है. सरकार की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।केंद्र ने राज्यों से कोरोना से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

मिजोरम में 7 महीने बाद कोविड का पहला केस मिला मिजोरम में 30 मई को 2 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस तरह का आखिरी मामला सामने आने के 7 महीने बाद कोविड के केस मिले। मिजोरम में कोविड-19 का आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, उस दौरान राज्य में 73 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे।

उन्होंने बताया कि मरीजों का इलाज आइजोल के पास फल्कोन में जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (ZMCH) में चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से न घबराने की बात कही है।

IDSP ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, नियमित रूप से हाथ धोने, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट

महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि 31 मई को कोविड के 68 नए मामले सामने आए। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक 411 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 10,324 कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिसमें 681 कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

इधर, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

 

More From Author

महिला सांसद ने संसद में दिखाई स्वयं की न्यूड फोटो, कारण भी बताया

देश में मई में 1901 के बाद सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.