यमुना नदी में नहाते समय बड़ा हादसा: 6 किशोरियां डूबी, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

आगरा
उत्तर प्रदेश आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक साथ 6 किशोरियां नदी में डूब गईं। इनमें से चार की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी किशोरियां यमुना में नहाने के लिए आई थीं। पैर फिसलने के कारण वे गहराई में चली गईं, जिससे चार की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सभी 6 किशोरियों को बाहर निकाल लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम गृह भेज दिया है। बच्चियों की मौत पर गांव में मातम पसर गया है।

घटना सुबह 11 बजे की है। थाना सिकंदरा के बाईंपुर के नगला स्वामी गांव की किशोरियां गर्मी अधिक होने के कारण यमुना में नहाने चली गईं। सभी किशोरियों की उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच है। जिनमें से चार की डूबने से मौत हो गई है। दो को गंभीर अवस्था में यमुना से बाहर निकाला है। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कर दिया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस कमिश्नर राम बदन सिंह ने बताया कि पैर फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चली गई थीं। मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए थे।

रिश्तेदारी में आई थीं दो किशोरी
इस दिल दहला देने वाले हादसे से गांव में मातम का माहौल है। बच्चियों के नदी में डूबने की सूचना पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस और प्रशासन की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई। तब तक गोताखोर स्टीमर लेकर नदी में कूद गए थे। गोताखोरों ने तीन लड़कियों को स्टीमर की मदद से बाहर निकाल लिया था, जबकि तीन खुद ही बाहर निकल आई थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनमें से दो किशोरियां रिश्तेदारी में घूमने आई थीं। सभी एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

पीएम हाउस पहुंचे शव
यमुना में नहाने गईं किशोरियों की उम्र 10 से 16 साल के बीच हैं। इनमें दिव्या, नैना, मुस्कान, संध्या की मौत हो गई है। दो किशोरियों को एसएन मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है।

More From Author

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन से मिला विराट कोहली को सपोर्ट, पूर्व पीएम बोले-RCB मेरी टीम

उन्मुखीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्रामीणों को मिल रहा ज्ञान, हर ग्राम पंचायतें की जनभागीदारी से जागरूकता बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.