इस बार इंडियन प्रीमियर लीग को एक नया चैंपियन मिलेगा, खिताबी मुकाबले में 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा

 अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का फाइनल एक ऐतिहासिक मुकाबला होने जा रहा है. आज 3 जून 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इन दोनों ही टीमों के लिए ये सीजन अभी तक काफी शानदार रहा है. लीग स्टेज में ये टीमें टॉप-2 में रहीं थीं और अब खिताब से एक जीत दूर हैं. ये मैच फैंस के लिए भी काफी खास रहने वाला है. उन्होंने आईपीएल में 9 साल के बाद एक खास नजारा देखने को मिलेगा.
9 साल बाद IPL में खेला जाएगा ऐसा फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की नजर अब अपने पहले आईपीएल खिताब पर है. वहीं, 2016 के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब फाइनल में दोनों ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिन्होंने अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है. यानी क्रिकेट फैंस को 9 साल बाद ऐसी टीमों के बीच फाइनल देखने को मिलेगा, जिन्होंने एक भी सीजन नहीं जीता है. इसका मतलब है कि आईपीएल को अपना 8वां नया चैंपियन मिलेगा और 2022 के बाद यह पहली बार होगा, जब कोई नई टीम खिताब जीतेगी.

इससे पहले 2016 में फाइनल मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला गया था. तब दोनों ही टीमों के पास कोई खिताब नहीं था और सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर अपना पहला खिताब जीता था. इसके बाद 2017 से 2024 तक हर फाइनल में कम से कम एक ऐसी टीम थी, जिसने पहले खिताब जीता था. जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, या कोलकाता नाइट राइडर्स.

2022 के बाद नया चैंपियन

2022 में गुजरात टाइटंस ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, जो उनकी डेब्यू सीजन में एक बड़ी उपलब्धि थी. इसके बाद 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीते, जो पहले भी चैंपियन रह चुके थे. लेकिन 2025 में, आरसीबी और पीबीकेएस के बीच होने वाले फाइनल से एक नई चैंपियन टीम का उदय होगा, जो 2022 के बाद पहली बार होगा.

वहीं, आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास में अब तक 7 टीमें चैंपियन बन चुकी हैं. राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021, 2023), कोलकाता नाइट राइडर्स (2012, 2014, 2024), मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020), सनराइजर्स हैदराबाद (2016), और गुजरात टाइटंस (2022). अब 2025 में विजेता चाहे कोई भी हो आईपीएल का 8वां नया चैंपियन मिलना तय है.

5 साल में तीसरी IPL टीम को फाइनल में ले गए अय्यर

लेकिन श्रेयस अय्यर ने मानों ठान लिया था कि वह अपनी टीम को एक दशक बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंचाकर ही दम लेंगे. एक यादगार पारी, जिसे श्रेयस अय्यर और पंजाब किंग्स आने वाले सालों तक याद रखेंगे. एक कप्तान की शानदार पारी. श्रेयस ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली. उन्होंने अश्वनी कुमार के 19वें ओवर में 4 छक्कों की मदद से 26 रन कूट डाले. इस ओवर में अश्वनी ने एक नो बॉल और एक वाइड बॉल भी की. इस तरह 1 ओवर शेष रहते ही अय्यर ने छक्के के साथ मैच को फिनिश किया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. श्रेयस अय्यर ने सिर्फ पांच सालों में अपनी कप्तानी में तीन अलग-अलग फ्रैंचाइज को आईपीएल के ग्रैंड फाइनल तक पहुंचाया है. उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने नेतृत्व में खिताबी जीत दिलाई और अब पंजाब किंग्स को उसके दूसरे आईपीएल फाइनल में ले गए हैं.

RCB की वापसी: 9 साल बाद फाइनल में एंट्री

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल मुकाबले में पहुंची है। इससे पहले वह 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई।

क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम का दबदबा

आईपीएल इतिहास में क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। 2011 से शुरू हुए प्लेऑफ सिस्टम में अब तक 14 सीजन हुए हैं, जिनमें से 11 बार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। साल 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल फॉर्मेट लागू था, जिसे 2011 में बदलकर प्लेऑफ मॉडल में तब्दील कर दिया गया था। नए फॉर्मेट के तहत प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके दिए जाते हैं।

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन (IPL 2025 Final): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रीस टॉप्ली और जोश हेजलवुड।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (IPL 2025 Final) : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, काइल जैमिसन, अर्शदीप सिंह।

RCB का सपना होगा पूरा या पंजाब रचेगा इतिहास?

3 जून को फाइनल में जब पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी आमने-सामने होंगे, तो मुकाबला रोमांच से भरपूर होगा। RCB पहली बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी, वहीं पंजाब किंग्स भी अपने पहले खिताब की तलाश में है।

 

More From Author

सिंधु जल समझौता रद्द करने का असर अब पाकिस्तान पर दिखने लगा, चावल की फसले तबाह होने की कगार पर !

डेढ़ लाख से बने राजभवन में आज कैबिनेट बैठक, 20 साल रही ग्रीष्मकालीन राजधानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.