इंदौर :रजत ने RCB को बनाया चैंपियन, जीत का जश्न मनाने राजवाड़ा पर पहुंचे युवा, जमकर की आतिशबाजी

इंदौर

आईपीएल के फायनल मुकाबले में आरबीसी ने जीत दर्ज कराई। इस टीम के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार है। इस कारण जीत का मजा इंदौरवासियों के लिए दोगुना हो गया। फायनल मुकाबला जीतते ही क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा पहुंचे और आतिशबाजी की और ढोलकों की थाप पर खूब नाचे। राजवाड़ा पर एक बार फिर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। रजत के परिवार वालों ने भी जीत का जश्न मनाया। घर आए लोगों का परिजनों ने मुंह भी मीठा कराया। उनका कहना था कि रजत ने इस जीत के साथ देश और इंदौर का मान बढ़ाया

शहर में भी कई इलाकों में फायनल मैच बेंगलुरु के जीतने के बाद आतिश्बाजी का दौर चल पड़ा। राजवाड़ा पर भी रजत-रजत के नारे लगने लगे। करीब एक घंटे तक जश्न का माहौल राजवाड़ा पर रहा। इसके अलावा भंवरकुआ क्षेत्र में भी जीत का जश्न मना। रजत इसी क्षेत्र में रहते है।

इस आईपीएल सीजन में रजत ने 312 रन बनाए। उनके कप्तानी में आरबीसी ने 18 साल बाद फायनल मुकाबला जीता है। रजत वर्ष 2022 में आरबीसी का हिस्सा बने थे। एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद रजत को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने पहले ही मैच में खेल का उम्दा प्रदर्शन किया और फिर टीम में अपनी जगह बनाई।  इस बार उन्हें आरबीसी की कप्तानी का मौका मिला था। वे अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे और आईपीएल के फायनल में पंजाब की टीम को छह रन से हराकर बेंगलुरु को चैंपियन बनाया।

 

More From Author

भोपाल : एम्स के डायरेक्‍टर का फर्जी FB आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, संस्थान ने की चेतावनी जारी

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.