Indore में शूटिंग एकेडमी में हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी Mohsin का खुला एक और राज, 8वीं FIR दर्ज

इंदौर

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पहले से ही रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में फंसे ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ अब महू थाने में भी एक नया मामला दर्ज किया गया है। यह 8वीं एफआईआर हिंदूवादी संगठन की पहल पर दर्ज की गई है। आरोपी मोहसिन खान पर ताजा शिकायत एक पूर्व शूटिंग खिलाड़ी द्वारा की गई है, जिसमें छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाए गए हैं।

महिला खिलाड़ी ने 2022 की घटना को लेकर दर्ज कराई शिकायत
महू पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2022 में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में ट्रेनर के रूप में कार्य कर रही थी। उसी दौरान आरोपी मोहसिन खान, जो कि सिल्वर ऑक्स कॉलोनी का निवासी है, उसने पहले उसे कॉफी पीने का ऑफर दिया, जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया। इसके कुछ दिन बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तब मोहसिन ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी जरूरत हो तो बताना।" इस घटना के बाद पीड़िता ने एकेडमी आना बंद कर दिया।

एक दिन मोहसिन ने उसे कॉफी ऑफर की, लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ समय बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तो मोहसिन ने कहा, मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी और पैसे कमाना हो तो मुझे बताना।

कुछ दिन बाद, मोहसिन ने कॉल कर उसे धार नाका स्थित घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान वह छेड़छाड़ करने लगा। उसने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। विरोध किया, तो उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। डर के कारण उस समय उसने किसी को यह बात नहीं बताई। पीड़िता ने यह भी बताया-

मोहसिन अकादमी में अन्य लड़कियों से भी इसी तरह की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब उसके खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी मिली, तो उसने अपने परिवार से बात कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मोहसिन पर इंदौर में 7 और महू में 1 एफआईआर आरोपी मोहसिन पर अब तक रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी सहित 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 7 एफआईआर इंदौर और 8वीं एफआईआर शुक्रवार रात महू में दर्ज हुई है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पीड़िता के साथ मौजूद थे। मोहसिन अपने भाई फैजान और एक अन्य आरोपी इरफान के साथ जेल में बंद है।

शूटिंग सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप-अश्लील हरकत इंदौर में ये मामला 15 दिन पहले सामने आया। यहां ड्रीम ओंलिपिंक शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे।

उसका आरोप था कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अगले दिन दो और पीड़ित युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।

धार नाका बुलाकर की अश्लील हरकतें और जातिसूचक टिप्पणी
घटना के कुछ समय बाद, मोहसिन ने पीड़िता को कॉल कर धार नाका स्थित अपने घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो मोहसिन ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़िता ने डर के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बताया।

अन्य लड़कियों से भी की गई अशोभनीय हरकतें, अब खुली पोल
पीड़िता ने आगे बताया कि मोहसिन एकेडमी में अन्य लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब मोहसिन पर पहले से दर्ज गंभीर मामलों की जानकारी उसे मिली, तो उसने अपने परिवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता बोली- कोच कहता था, जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा नाबालिग छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि वह इस एकेडमी में निशानेबाजी सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग राइफल चलाने की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहीं रहकर प्रैक्टिस करती थी।

जब कोच से प्रैक्टिस के लिए और समय की मांग करती तो वह कहता था कि मैं जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा, तभी अतिरिक्त समय दूंगा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शूटिंग में ज्यादा समय बिताने और करियर बनाने की बात कहकर वह युवतियों से मनचाहा काम कराता है। न करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देता था।

पीड़िता बोली- मेरे हाथ में बंधा कलावा खोला, मुझे नॉनवेज खिलाया एक पीड़ित ने कहा कि आरोपी मुझसे शादी करना चाहता था। वह जबरदस्ती मुझे मुस्लिम बनाना चाहता था। इसलिए उसने मेरे हाथ में बंधा कलावा तोड़कर फेंक दिया। पीड़िता ने ये भी बताया कि मोहसिन ने मुझे जबरन नॉनवेज भी खिलाया। वह कहता था तू जब मुस्लिम बन जाएगी तो ये सब खाना पड़ेगा। इसलिए अभी से इसकी आदत डाल ले।

पीड़िता ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि मैंने मोहसिन का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन वह मुझे दूसरे नंबरों से फोन करने लगा। गुरुवार को जब दैनिक भास्कर एप पर मैंने मोहसिन के बारे में पढ़ा तो मेरी भी एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत हो गई। इसके बाद पिता के साथ थाने पहुंची और मोहसिन पर रेप, धमकी, ब्लैकमेल और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया।

महिला वकील को धमकी देकर रेप, कर्मचारी से अश्लील बातें अन्नपूर्णा थाने में मोहसिन के खिलाफ एक महिला वकील ने रेप और दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों में भी जांच कर रही है। पहली पीड़िता पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। दूसरी शिकायतकर्ता आदिवासी है। वह मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में नौकरी करती थी।

पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रेप, धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं दूसरी महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और जातिगत टिप्पणी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता बोली-धमकी देकर किया रेप, बदनामी का डर दिखाया पीड़ित महिला वकील ने बताया कि वह सुदामा नगर की रहने वाली है। फरवरी 2021 में शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी पहुंची थी। कोच मोहसिन खान कोचिंग के नीचे वाले फ्लैट में रहता था। जुलाई 2022 में एक दिन मोहसिन ने उसे कॉल कर फ्लैट में बुलाया। कहा कि एक प्रतियोगिता के लिए जरूरी बात करनी है।

More From Author

सोनम रेनकोट और सफेद शर्ट में दिखी… शिलांग से मिले नए CCTV फुटेज से सस्पेंस गहराया

छोटी-छोटी फोन परेशानियों के लिए बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, बस डायल करें ये कोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.