सोनम रेनकोट और सफेद शर्ट में दिखी… शिलांग से मिले नए CCTV फुटेज से सस्पेंस गहराया

इंदौर
 मेघालय के सोहरा से लापता इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 22 मई का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेघालय पुलिस को राजा के शव के पास जो सफेद शर्ट मिला है, उसे सोनम ने पहन रखा था। जो रेनकोट पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है, उसे सोनम ने अपनी गाड़ी में रखा था।

NDRF कर रही सर्च ऑपरेशन

सोनम रघुवंशी की रघुवंशी की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इंदौर पुलिस भी सोनम को लेकर मेघालय पुलिस से लगातार अपडेट ले रही है। इंदौर पुलिस ने कहा कि 23 मई को मेघालय में लापता हुए इंदौर के जोड़े का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । इस वीडियो में राजा और सोनम शिलांग के एक होमस्टे में स्कूटर पर अपना सामान छोड़ने और फिर से बाइक पर सवार होने के लिए आते हुए दिख रहे हैं।

4 मिनट 53 सेकेंड का है पूरा वीडियो

4 मिनट और 53 सेकंड के वीडियो में राजा और सोनम दोनों काले जैकेट में दिखाई दे रहे हैं, जो एक सफेद सूटकेस के साथ होमस्टे में पहुंच रहे हैं। राजा के रजिस्ट्रेशन डेस्क पर कर्मचारियों से बात करने जाता है। इससे पहले यह हनीमून कपल एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं। सोनम अपनी जैकेट उतारते और अपने बाल ठीक करते हुए नजर आती है। कुछ देर बाद राजा बाहर आता है, सूटकेस से कुछ चीजें निकालता है और उन्हें सोनम को सौंप देता है।
23 मई को लापता कपल में से पति की लाश मिली

बता दें कि राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे। राजा का शव पिछले सोमवार को गुमशुदगी के 8 दिन बाद गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था। दूसरी तरफ सोनम की तलाश में टीम लगी हुई हैं।

बता दें कि 11 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 22 मई को वे शिलांग के मावलखियाट गांव के शिपारा होम स्टे में रुके थे. 23 मई को सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनकी स्कूटी सोहरिम में लावारिस हालत में मिली और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई. हालांकि, सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

यह नया CCTV फुटेज पुलिस जांच के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि यह राजा और सोनम की आखिरी गतिविधियों को दर्शाता है. मेघालय पुलिस, एनडीआरएफ और विशेष जांच दल (SIT) सोनम की तलाश में जुटे हैं, लेकिन परिवार और रघुवंशी समाज ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है.

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी शिलांग में पुलिस के साथ बहन की तलाश में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सोनम जिंदा हैं. इस फुटेज ने एक बार फिर इस रहस्यमयी मामले को सुर्खियों में ला दिया है.

बीजेपी नेता का दावा 'जिंदा है सोनम'

मध्य प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने दावा किया है कि सोनम जिंदा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि पुलिस को जो सफेद शर्ट मिली है, वो सोनम की गाड़ी की डिक्की में रखी एक्स्ट्रा शर्ट है। साथ ही, घटनास्थल से मिला रेनकोट भी सोनम की गाड़ी में ही था। इससे पता चलता है कि सोनम अभी भी जिंदा है। पुलिस को जो कपड़े मिले हैं, वो पुलिस और परिवार का ध्यान भटकाने की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन किया है कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग करें।

रघुवंशी समाज ने उठाई आवाज
पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने पूरा घटनाक्रम सामने रखा, जिसके बाद शिवराज ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और मेघालय भजपा के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत की और सोनम के भाई की शिलांग में मदद करने को कहा।

सोनम के परिजनों की मांग- CBI करे जांच
सोनम के देवर विपिन रघुवंशी ने कहा कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सोनम के अपहरण और राजा की हत्या की गहराई से जांच हो। स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है, सिर्फ CBI ही सच्चाई सामने ला सकती है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपनी बेटी सोनम रघुवंशी के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने के लिए समय दिलाने की मांग की है, जिस पर शिवराज सिंह चौहान जी ने उनका समय दिलाने का आश्वासन दिया। 

 

More From Author

5 रुपये वाला Parle-G गाजा में ₹2300 में बिक रहा, वायरल वीडियो ने दिखाई सच्चाई

Indore में शूटिंग एकेडमी में हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी Mohsin का खुला एक और राज, 8वीं FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.