आंखों के नीचे के काले घेरे इस नुस्खे से हो जाएंगे छूमंतर

मेरी आंखों के नीचे पहले कभी काले घेरे नहीं रहे हैं। पर, पिछले कुछ महीनों से मैं इनसे परेशान हो गई हूं। न ही मेरा स्क्रीन टाइम ज्यादा है और न ही मैं कम सोती हूं। कृपया कुछ घरेलू नुस्खे बताएं, जिनकी मदद से एक माह के भीतर ये काले घेरे गायब हो जाएं।

डार्क सर्कल के लिए सिर्फ कम नींद या फिर स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल ही जिम्मेदार नहीं होता। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, थायरॉइड की समस्या और विटामिन-बी, के, ई और डी की कमी भी आंखों के नीचे के काले घेरे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आप बिना सन्सक्रीन के लंबे समय तक धूप में रहती हैं, तो भी आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।

आंखों को रगड़ने और तनाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। आंखों के नीचे के काले घेरे को ठीक करने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर छोड़ दें। कच्चे आलू में एक एंजाइम होता है, जो ब्लीच का काम करता है। नियमित रूप से कच्चे आलू के इस्तेमाल से आपको काले घेरे से छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो रात में सोने से पहले कच्चे दूध में रुई को डुबोएं और उसे आंखों के नीचे कुछ देर रखें। कच्चे दूध में भी त्वचा की रंगत को सुधारने की क्षमता होती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल में थोड़ा-सा नारियल तेल या बादाम का तेल मिलाकर उससे आंखों के नीचे वाले हिस्से का मसाज करें। इससे भी डार्क सर्कल को दूर करने में मदद मिलेगी।

More From Author

पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर बोला तीखा हमला, बोले – अमित शाह के खास लोगों में से एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.