MP के नौगांव में 44.8 डिग्री सहित 20 शहरों में पारा 40 के पार

भोपाल। नौतपा भले ही ठंडा बीता, लेकिन उसके समाप्त होने के पांच दिन बाद सूरज तमतमाने लगा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि 12 जून के बाद राहत की बौछारें पड़ने की भी उम्मीद है।

अभी यहां है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ लेह और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश एवं उससे लगे उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसी तरह मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
ग्वालियर, चंबल और सागर में लू के आसार
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

More From Author

‘मैंने उस दिन सोनम के साथ 3 पुरुषों को देखा था’

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुआ IED धमाका, हादसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुन्जे शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.