अहमदाबाद विमान हादसे पर इंडिया के चेयरमैन ने कहा- हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं

अहमदाबाद 
प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा 'अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं। सभी लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।'
अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि 'हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, वह आज हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित लोगों और परिवारों की मदद करना है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और आपात टीमों की मदद में जुटे हैं। जैसे ही सही जानकारी मिलेगी, वैसे ही इसे साझा किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए एक आपात सेंटर बनाया गया है और उसे एक्टिवेट कर दिया गया है।' 
एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर सोशल मीडिया हैंडल को किया ब्लैक
एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट एआई171 ने 1.38 पर उड़ान भरी थी। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। एअर इंडिया ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। एअर इंडिया ने हादसे के दुख में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्क्रीन को ब्लैक कर लिया है।
 
डॉक्टर हॉस्टल के ऊपर गिरा विमान
अहमदाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुई। सूचना मिलने के 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 70-80 प्रतिशत इलाका क्लीयर करा लिया गया है। सभी एजेंसियां काम में जुटी हैं।  

अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर बनाया जा रहा है सहायता डेस्क
लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है। AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859। 

More From Author

राष्ट्र की संपत्ति को नष्ट करने वाला कानून का मुजरिम है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे: सीएम योगी

ब्रिटेन में धरा का धरा रह गया यूनुस का प्लान, ब्रिटिश पीएम ने कर दिया मिलने से इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.