बीजेपी का पचमढ़ी में आयोजित शिक्षण शिविर, कैंप में मोबाइल से दूर रहेंगे नेता, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री देंगे सवालों के जवाब

पचमढ़ी 

मध्यप्रदेश बीजेपी, एक खास तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है, जो पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा. इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिन्हें पार्टी में रणनीति के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है. अमित शाह उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे और बीजेपी की विचारधारा से लेकर संगठन पर चर्चा करेंगे. सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंचना होगा, ताकि 14 जून दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में पूरी उपस्थिति हो सके.

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे. पहले सत्र में पार्टी की विचारधारा 'हमारा विचार और पंच निष्ठा' पर चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे. दूसरे सत्र में बीजेपी की कार्यपद्धति पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर जानकारी साझा करेंगे. तीसरे और अंतिम सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी तथा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी. 

तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा
दूसरे दिन के प्रशिक्षण में नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में प्रबंधन, चुनावी इनोवेशन और सदन में बेहतर भूमिका निभाने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा. विधायकों और सांसदों को अनुभव के आधार पर तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा. पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायक होंगे, जिन्हें सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करेंगे. दूसरे ग्रुप में वरिष्ठ विधायक होंगे, जिनसे उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संवाद करेंगे. तीसरे ग्रुप में राज्यसभा और लोकसभा सांसद होंगे, जिनसे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक और राज्य मंत्री दुर्गादास उईके मार्गदर्शन करेंगे.

योग से होगी शुरूआत
हर दिन की शुरुआत योग और ध्यान से होगी, जो सुबह 6 बजे सभी नेताओं के साथ सामूहिक रूप से कराया जाएगा. इस कैंप में नेताओं को सिर्फ भाषण नहीं बल्कि नेतृत्व कौशल, समय प्रबंधन और जनसंपर्क जैसी चीजों पर भी व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. पचमढ़ी की हरियाली और शांत वातावरण में नेताओं को आत्मचिंतन और राजनीतिक दिशा पर सोचने का अवसर मिलेगा. यह प्रशिक्षण वर्ग आने वाले चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां पार्टी की सोच और संगठनात्मक अनुशासन को और धार दी जाएगी. 

उद्घाटन सत्र में अमित शाह बताएंगे जनसंघ से बीजेपी तक की विकास यात्रा 13 जून की रात तक सभी प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। 14 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के बारे में व्याख्यान देंगे। अमित शाह के साथ मंच पर सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।

पहले दिन होंगे चार सत्र डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पहला सत्र होगा। इस सत्र में "हमारा विचार और पंच निष्ठा" विषय पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव संबोधन देंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा की कार्यपद्धति पर जानकारी देंगे।

चुनाव क्षेत्र में मैनेजमेंट, इनोवेशन और सदन में भूमिका पर एक ही सत्र में 3 ग्रुप बनेंगे

दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विधायकों-सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी इस सत्र में विधायकों-सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा संबोधित करेंगे।

दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे।

सीएम बताएंगे- उमा भारती से मोहन तक बीजेपी का सफर

लंच ब्रेक के बाद विकसित मप्र 2047-अवसर एवं चुनौती( 2003 से 2023) तक की पृष्ठभूमि पर – सीएम डॉ मोहन यादव अपना वक्तव्य देंगे। पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सोशल मीडिया और मीडिया पर स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमर्श बनाने में हमारी भूमिका के विषय पर विनोद तावडे व्याख्यान देंगे। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

शिवप्रकाश समझाएंगे समन्वय और समाधान बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को समन्वय, प्रक्रिया, समस्या और समाधान के विषय में समझाएंगे। शिवप्रकाश यह भी बताएंगे कि संगठन, अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, विचार परिवार और स्वयं के परिवार के लिए समय प्रबंधन करें और पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाएं।

कैलाश, प्रहलाद और देवड़ा बताएंगे एमपी बीजेपी का उद्भव दूसरे दिन डिनर के बाद कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और डिप्टी सीएम मप्र में बीजेपी का उद्भव और विकास संस्मरण के स्वरूप को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुनाएंगे।

अंतिम दिन सीखेंगे स्पीच स्किल और मोबाइल शिष्टाचार प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन सुबह 7 बजे से 45 मिनट का योग प्रार्थना और खेल का आयोजन होगा। नाश्ते के बाद सांसदों, विधायकों को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल वक्तव्य कौशल, सामाजिक और मोबाइल शिष्टाचार सिखाएंगे। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार इस सत्र की अध्यक्षता करेंगी। अंतिम सत्र में जिज्ञासाओं यानि विधायकों, सांसदों के सवाल-जवाब होंगे। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे।

More From Author

कौन होगा अगला बीजेपी अध्यक्ष? ‘वन मैन, वन पोस्ट’ पर सस्पेंस, BJP की आंतरिक राजनीति गरमाई

भोपाल की ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा इस मामले में बनेगी मिसाल, महिलाओं को मिलेगी अलग से शी-टॉयलेट की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.