कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा में जनसैलाब उमड़ने से विरोधी दलों के हौंसले पस्त

लुधियाना 
विधानसभा पश्चिमी के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जवाहर नगर कैंप में आयोजित चुनावी सभा में जनसैलाब उमड़ने से विरोधी दलों के हौंसले पस्त हो गए। स्थानीय लोगो ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू का स्वागत भावी विधायक के तौर पर पुष्प वर्षा कर किया। जवाहर नगर कैंप के अलावा आशू ने पुष्प विहार, बी.आर.एस नगर, सीता नगर, व भारत नगर चौंक सहित अन्य स्थलों पर भी चुनावी सभाओ को संबोधित किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक प्रगट सिंह, विधायक सुखविन्द्र कोटली, पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, कांग्रेस नेत्री यामिनी गोमर, शाम सुन्दर मल्हौत्रा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पूनम मल्हौत्रा ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल व मौजूदा सरकार के तीन वर्ष में हुए फर्जी बदलाव की पोल खोली। पूर्व पार्षद बलजिन्द्र सिंह बंटी ने जवाहर नगर कैंप निवासियो की तरफ से भरोसा दिलाया कि इस बार विधानसभा पश्चिमी की जनता मजबूर नहीं अपने हितों की रक्षा करने वाला मजबूत इरादों वाला विधायक चुनकर विधानसभा में भेजेगी। 
 
पब्लिक को दिल्ली वालों के समक्ष घुटने टेकने वाला नहीं बल्कि विधानसभा पश्चिमी के हितो की रक्षा के लिए दृढ़ इरादों वाले विधायक की जरुरत है। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित आशू ने पिछले दो बार के अपने विधायक कार्यकाल में हुए विकास का हवाला देते हुए कहा कांग्रेस ने हमेशा विकास को तरजीह दी है। विकास की निति भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होने स्थानीय लोगो से आग्रह किया कि वह केजरीवाल व भगवंत मान के झूठे वायदो से भ्रमित होने की बजाए पिछले तीन वर्ष में विधानसभा पश्चिमी की विकास के रुप में अनदेखी को ध्यान में रख कर वोट करें।

More From Author

अमेरिका के डेमोक्रेटिक सीनेटर एलेक्स पैडिला को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाई गई हथकड़ी, पकड़कर निकला बहार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई, प्रदेश में तेज आंधी-तूफान आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.