सोनम और राज के नार्को टेस्ट से ही सच आएगा सामने, राजा के परिवार ने की डिमांड

इंदौर
मेघालय में हनीमून के दौरान मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी  राजा रघुवंशी मर्डर केस का पूरा सच सामने लाने के लिए अब आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग उठने लगी है। राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने मांग की है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम (25) और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। इस मामले में सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा (20) समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
मेघालय पुलिस की कस्टडी में हैं आरोपी

राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम पर आरोप है कि उसने कुशवाहा के साथ मिलकर उसके तीन दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। इस मर्डर केस के के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं। इन आरोपियों से पूछताछ करके इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में कहा,"हम चाहते हैं कि मेघालय पुलिस सोनम और कुशवाह का नार्को टेस्ट कराए ताकि मेरे भाई की हत्या का पूरा सच बाहर आ सके।" 
नार्को टेस्ट से पूरा सच आएगा सामने

सचिन ने कहा, "सोनम और राज कुशवाहा से मेघालय पुलिस की पूछताछ को लेकर सामने आ रही खबरों से हमें लग रहा है कि दोनों मिलीभगत के तहत एक-दूसरे को इस वारदात का मास्टरमाइंड बताकर जांचकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि सोनम और कुशवाहा अपने दम पर उनके भाई राजा रघुवंशी की हत्या नहीं कर सकते थे। सचिन ने कहा,"मुझे लगता है कि हत्याकांड में और लोग भी शामिल हैं जो अब तक मेघालय पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोनम और कुशवाह के नार्को टेस्ट से इन लोगों के नाम भी पता चल सकते हैं।" 

‘राज-सोनम के नार्को टेस्ट से सामने आएगा सच’

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने राजा हत्याकांड में शामिल सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है। सचिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम और राज दोनों ही पुलिस की पूछताछ में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं इसलिए दोनों का नार्को टेस्ट होना चाहिए जिससे कि सच का पता चल सके। इसके साथ ही उन्होंने राजा की हत्या की साजिश में और लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है।

भाई-भतीजे ने किया राजा का पिंडदान

इधर राजा रघुवंशी का उनके परिजन ने उज्जैन में पिंडदान किया। राजा के दशाकर्म के लिए भाई विपिन रघुवंशी, भतीजा विधान (विपिन का बेटा), भाई सुजित रघुवंशी व उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदार सिद्धवट घाट पहुंचे थे। सोनम का भाई गोविंद भी पूजन करने इनके साथ आया था। राजा का पिंडदान भतीजे विधान ने किया। पूजन पंडित राजेश त्रिवेदी ने कराया। पिंडदान में पहुंचे सोनम के भाई गोविंद ने एक बार फिर साफ साफ कहा है कि सोनम उनके लिए मर चुकी है और अब उससे हमारा कोई रिश्ता नहीं है।

सोनम और राज के रिश्ते के बारे में परिवार को मालूम था?

राजा रघुवंशी के भाई ने इस मर्डर केस की विस्तृत जांच की मांग की और यह संदेह भी जताया कि सोनम और कुशवाहा के कथित करीबी रिश्ते के बारे में इस महिला के परिवार, खासकर उसकी मां को पहले से पता था, लेकिन इसके बावजूद सोनम पर पारिवारिक दबाव डालकर राजा के साथ उसकी शादी कराई गई। उन्होंने यह मांग भी की कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाए और इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों को 'दोहरे आजीवन कारावास' की सजा दी जाए। 
राज कुशवाहा है इस केस का मस्टरमाइंड

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सायम ने बृहस्पतिवार को  बताया था कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उनकी शादी से ठीक पहले इंदौर में रची गई थी। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा है। सोनम ने इस साजिश के लिए अपनी रजामंदी दी थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में 'भाड़े के हत्यारे' होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है। 
अन्य आरोपी सुपारी किलर नहीं, राज के दोस्त

एसपी ने कहा, "हत्याकांड में शामिल तीनों युवक कुशवाह के दोस्त हैं जिनमें से एक आरोपी उसका चचेरा भाई है। यह हत्या की सुपारी देने का कोई आम मामला नहीं है, लेकिन साजिश हत्या की ही थी और तीनों युवकों ने अपने दोस्त कुशवाह की मदद के लिए इसे अंजाम दिया था।’’ सायम ने बताया कि कुशवाह ने तीनों युवकों को खर्च के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचे जाने का सिलसिला फरवरी में इंदौर में शुरू हुआ था और आरोपियों ने इस वारदात के बाद सोनम के फरार होने के तरीके सोचे थे। 

More From Author

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के लिए 282 रनों का दिया लक्ष्य

राजा मरने के बाद बुर्का पहनकर भागी थी सोनम, ये था उसका रूट मैप; 14 दिन आकर इंदौर में रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.