हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को सोनम रघुवंशी का बताने की साजिश रची थी

 इस जेल में काटेगी सोनम रघुवंशी सजा, बनेगी 20वीं महिला कैदी

हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को सोनम रघुवंशी का बताने की साजिश रची थी

उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी

इंदौर 

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी अब पुलिस कस्टडी से निकलकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट की जाएगी, जहां उसकी हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने राजा की हत्या में शामिल होने की बात कबूल ली है लेकिन उसने इस कांड का मास्टरमाइंड अपने कथित बॉयफ्रेंड राज रघुवंशी को बताया है। उसे मेघालय के ही एक जेल में रखा जाएगा। जानिए कौनसी है वो जेल….। 

शिलांग जेल में सोनम की होगी एंट्री
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अब पुलिस कस्टडी से निकालकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने उसके लिए विशेष बैरक तैयार कर लिया है, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। सोनम को जेल वार्डन ऑफिस के पास बने सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा। साथ में दो सीनियर महिला विचाराधीन कैदियों को भी तैनात किया गया है, जो 24 घंटे उस पर नजर रखेंगी। इसके अलावा, उसकी हर हरकत CCTV कैमरे की नज़र में रहेगी।

जेल में सोनम की दिनचर्या
शिलांग जेल में इस समय कुल 496 कैदी हैं, जिनमें सिर्फ 19 महिलाएं हैं। सोनम यहां 20वीं महिला कैदी होगी। हत्या के केस में वह दूसरी महिला होगी, जो इस जेल में बंद की जाएगी। इससे पहले एक महिला पहले से हत्या मामले में जेल में है। सोनम को जेल में TV देखने, घरवालों से मिलने और बात करने की तयशुदा सुविधा दी जाएगी। उसे तय समय पर नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा। साथ ही, उसे महिला कैदियों के साथ मिलकर सिलाई, कढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यों में भाग लेना होगा।

हत्या की चौथी कोशिश में सफल हुई साजिश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम और उसके साथियों ने राजा रघुवंशी पर पहले तीन बार जानलेवा हमले किए थे, लेकिन वह बच गया। चौथी बार में सोनम की साजिश कामयाब हुई और राजा की हत्या कर दी गई। अब अगली सुनवाई में यह तय होगा कि सोनम दोषी करार दी जाएगी या नहीं। 

हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या   …….  साजिश रची थी

 इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में एक अलग ही पहलू सामने आया है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स सोहरा के एसपी विवेक सिम के मुताबिक, हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को जलाने और उसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी का शव बताने की साजिश रची थी, ताकि लोगों को लगे कि राजा के साथ सोनम की भी मौत हो गई है।

कौन थी वो महिला?
जानकारी के मुताबिक, राजा हत्याकांड के आरोपियों ने राजा की हत्या के बाद सोनम(Sonam Raghuvanshi) को गायब करने के कई तरीके सोचे। इसी के तहत उन्होनें किसी महिला को मारने की प्लानिंग की। आरोपी किस महिला को निशाना बनाने वाले थे इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आरोपी मेघालय में ही किसी महिला( पर्यटक या स्थानीय निवासी) का शिकार करते। हालांकि, उनकी कोई भी योजना सफल नहीं हुई।

एसपी विवेक सिम के मुताबिक, “जब किसी कारणवश यह योजना कामयाब नहीं हुई तो सोनम ने शिलांग और सोहरा जाने की योजना बनाई और सहमति के अनुसार सभी नोंग्रियाट में मिले।”

शादी-साजिश दोनों साथ-साथ
यह भी जानकारी सामने आई है कि, सोनम शुरू से ही राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाती रही। जब पूरा परिवार सोनम के साथ शादी की तैयारियों में जुटा था, वह राजा(Raja Raghuvanshi murder case) को निपटाने की साजिश रच रही थी। राजा के परिजन के अनुसार सोनम ने राजा और हमारे परिजन के साथ मिलकर शादी की शॉपिंग की थी। उसने ही अपनी पसंद की शेरवानी और कपड़े पसंद किए थे। इन्हें ही राजा ने शादी में पहना। जानकारी मिली है कि इस वक्त भी सोनम फोन पर राज व अन्य आरोपियों के संपर्क में थी। उसी दौरान यह बात भी हुई थी कि शादी के तुरंत बाद ही इसे (राजा) निपटाना है। चैटिंग के दौरान इसकी जानकारी भी मिली है।

उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम 

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोज चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जेल में उनके लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष खाना दिया जा रहा है। बता दें कि सोनम ने पति राजा की हत्या वाले दिन अपनी सास को कहा था कि उसका व्रत है, और पुलिस जांच में पता चला था कि उसने लौटकर बढ़िया खाना खाया था।

बता दें कि सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत न बिगड़े। डॉक्टरों की सलाह पर उनके लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की खानपान की आदतें पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश समुदायों से अलग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की गई है। 

क्या दिया जा रहा खाने में?
बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। हिरासत के दौरान सभी आरोपियों को नियमित रूप से हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत खराब न हो। अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आमतौर पर शांत बने हुए हैं। पुलिस ने इनके कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी इंतजाम किया है। सभी आरोपियों की आवश्यक मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।  

 

More From Author

15-16 जून तक मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा, IMD ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

करोड़ों की काली कमाई के आरोपित सौरभ शर्मा का सर्विस रिकार्ड लोकायुक्त ने ग्वालियर की सिरोल थाना पुलिस को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.