लड़की को गोद में बैठाकर एक्सप्रेस-वे पर बाइक दौड़ाई, पुलिस ने 53 हजार का चालान काटा, लोग बोले- इतने में तो थाइलैंड घूम आते

ग्रेटर नोएडा 
दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे में से एक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक प्रेमी जोड़े का अतरंगी स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल बाइक पर रोमांस करता नजर आ रहा है. इस दौरान दोनों ने ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाईं. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तगड़ा एक्शन लिया है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और युवती उसे आगे से कसकर गले लगाए बैठी है. इतना ही नहीं, दोनों ने हेलमेट तक नहीं पहना हुआ है. यह वीडियो एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक कार में बैठे राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक का नंबर भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी और ट्रैफिक पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की.  वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाइक के मालिक पर ₹53,500 का भारी-भरकम चालान ठोंक दिया है. नोएडा पुलिस अब वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. 

गौरतलब है कि बाइक पर बैठे इस कपल ने न केवल अश्लीलता के हद पार की, बल्कि ट्रैफिक नियमों की भी खुलकर धज्जियां उड़ाईं. और तो और हाइवे पर अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाला. अगर बाइक का संतुलन बिगड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस 'इश्कबाज' के घर 53,500 का चालान भेज दिया है. 

अपोजिट साइड मुंह करके बाइक पर बैठी लड़की इस कपल की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा है। बाइक में युवक के आगे, सामने की तरह से उसकी गर्लफ्रेंड बैठी थी। जो युवक को कसकर गले लगाए हुए है। गर्लफ्रेंड अपने पैर बाइक के पीछे सीट पर रखे हुए है। वह दोनों हाथों से युवक को पकड़कर बैठी है।

रोमांसबाजी के इस सीन को एक्सप्रेस वे से गुजरने वाली हर गाड़ी में बैठा शख्स देख रहा था। तभी पीछे से कार में आ रहे लोगों ने इन्हें देखते ही इनका वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से जुर्माने की कार्रवाई की। कई लोगों ने इस वीडियो को रीपोस्ट किया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

'हमारे गांव में मिलना छोड़ो देखना भी नसीब नहीं होता'

गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर एक्सप्रेस-वे पर बाइक से फर्राटा भर रहे युवक का वीडियो देखकर X यूजर हिमांशु नीमा ने लिखा- नोएडा पुलिस ने इस 'इशकजादे' का 53500 रुपए का चालान व्हीकल एक्ट में काटकर 'प्रेम पत्र' घर भिजवा दिया है।

एक और X यूजर शिवराज यादव ने लिखा- ये कौन लोग हैं जो खुलेआम आशिकी कर लेते हैं? हमारे गांव में तो सिर्फ एक दीवार का फासला होता है, लेकिन बीच में पूरा मोहल्ला होता है। मिलना छोड़ो, देखना भी नसीब नहीं होता।

X यूजर महिमा यादव ने लिखा- धाकड़ के बाद रोड पर इश्कबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस इश्कबाज के घर 53000+ का चालान घर भेजा है। इतने में तो थाइलैंड ट्रिप की वापसी हो जाती।

पुलिस ने काटा 53,500 रुपए का चालान नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर कपल के इस वीडियो को लेकर तत्काल कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि बाइक चलाने वाले युवक ने तमाम ट्रैफिक रूल्स तोड़े हैं। जिसमें बिना हेलमेट, एक्सप्रेस वे पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और आने-जाने वाले लोगों की यातायात सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल है।

पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए 53,500 का चालान जारी किया है। यह राशि कई नियमों का उल्लंघन करने पर लगाई गई है। जोकि बाइक पर सवार कपल को काफी भारी पड़ गया।

…………………

 

More From Author

प्रदेश में आगामी वर्षा के मौसम को देखते हुए जल स्रोतों के आस-पास व्यापक पौधरोपण की योजना भी तैयार की गई

राजधानी तेहरान में जनता खौफ में जी रही, इजरायली हमले का डर, राजधानी छोड़कर भाग रहे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.