आज राजकोट में विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, 87 लोगों का डीएनए मिला हुआ

 राजकोट 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के रुपाणी का डीएनए मैच हो गया है जिसके बाद अब उनका पार्थिव शरीर उनके परिवारवालों को सौंपा जाएगा और राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया दुर्घटना के दौरान निधन हो गया था आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया है। अब उनके परिवारवालों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा, सीएम भूपेंद्र पटेल पूर्व सीएम विजय रूपाणी के आवास पर गए और उनके परिवार को बताया कि उनका डीएनए मिलान हो गया है। सीएम ने परिवार को यह भी बताया है कि राजकोट में अंतिम संस्कार के लिए राज्य सरकार उनका सहयोग करेगी। परिवार के सदस्य तय करेंगे कि वे उनका पार्थिव शरीर कब लेना चाहते हैं।

गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान पायलट और क्रू मेंबर्स के साथ फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे जिनमें से एक विजय रुपाणी भी थे। वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। गुरुवार को दोपहर को हुआ विमान हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों के डीएनए टेस्ट कर उनके शव परिवारवालों को सौंपे जा रहे हैं।

87 व्यक्तियों का डीएनए मिलान हुआ 
सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल में लाए गए शवों में से 92 (शव अवशेषों) का डीएनए मिलान पूरा हो गया है। 87 व्यक्तियों का ही डीएनए मिलान हुआ है, क्यों कि कई कुछ सैंपल डुप्लीकेशन वाले थे। यहां से 47 शव खेड़ा, अहमदाबाद, कोटा, महेसाणा, भरूच, वडोदरा, अरावली, आनंद, जूनागढ़, भावनगर, अमरेली, महिसागर और भावनगर भेजे गए हैं। 

पूर्व सीएम स्वर्गीय विजय रूपाणी के बेटे रुषभ रूपाणी ने क्या कहा?
पूर्व सीएम स्वर्गीय विजय रूपाणी के बेटे रुषभ रूपाणी ने कहा कि यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य 270 परिवारों के लिए भी दुख की घड़ी है। मैं इस घटना के दौरान पुलिस, आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेज और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बचाव प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं, जो सराहनीय है। मैं पीएम मोदी, सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य नेताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सिर्फ हमारे परिवार के साथ ही नहीं, बल्कि अन्य सभी परिवारों का भी साथ दिया और उनका साथ दिया। मेरे पिता ने अपने 50-55 साल के राजनीतिक जीवन में कई लोगों के जीवन को छुआ। आज वे सभी लोग हमारे साथ खड़े हैं। पंजाब से भी कई पार्टी कार्यकर्ता अपनी संवेदना व्यक्त करने यहां आ रहे हैं।

कैसे हुआ था हादसा?

गुरुवार दोपहर एकर बजकर 38 मिनट पर एयर इंडिया के विमान AI-171 से उड़ान भरी थी और टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर में एक हॉस्टल की पांच मंजिला इमारत से टकरा गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया था जिसमें विमान के नीचे गिरने के बाद आग धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया था। ये हादसा इतना भयावह था कि फ्लाइट में मौजूद 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई जबकि एक शख्स बाल-बाल बच गया।
एक हफ्ते पहले जाने वाले थे विजय रुपाणी

बताया जा रहा है कि पहले विजय रुपाणी का लंदन जाने का प्रोग्राम 5 जून का था। लेकिन लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के चलते उन्हें अपनी ट्रिप टालनी पड़ी। बाद में उन्होंने 12 जून की तारीख तय की।

  

 

More From Author

आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपये, पेंशन, रसोई गैस और संबल योजना की राशि भी होगी जारी

जबलपुर में कोविड से महिला की मौत, दो दिन पहले बच्चे को दिया जन्म, सांस लेने में थी समस्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.