मोहन कैबिनेट बैठक में Promotion Policy के प्रस्ताव को मंजूरी मिली, रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेंगे 250 रुपये अतिरिक्त

भोपाल 

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है। कैेबिनेट बैठक में प्रमोशन नीति को मंजूरी के साथ मध्य प्रदेश के विकास के हित में कई फैसले लिए गए।इसी के साथ राज्य के 4 लाख से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का प्रमोशन का भी रास्ता साफ हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा है कि आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया। इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कर्मचारियों के प्रमोशन से पद खाली होंगे, जिसके बाद राज्य सरकार भर्ती निकालेगी। इससे नई भर्ती के दरवाजे भी खुलेंगे।

कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। एमपी में 9 सालों के बाद प्रमोशन का रास्ता साफ हुआ है। कैबिनेट ने प्रमोशन नीति को मंजूरी दी है। इससे चार लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को हरी झंड़ी

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयार प्रमोशन नीति का प्रस्ताव को मंजूरी। इसमें एक साथ दो साल के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक करके पात्रों की सूची तैयार करने, SC-ST वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 36% पद सुरक्षित रखने, पहले SC-ST के पदों पर पदोन्नति करने और अनारक्षित पदों पर सबको अवसर देने जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं।

    प्रमोशन में 20 फीसदी ST वर्ग, 16 फीसदी SC वर्ग के अधिकारियों के लिए व्यवस्था रहेगी।न्यायालय के फैसलों का ध्यान रखकर विधि विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

    बिजली कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5168 करोड़ की स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी ।

    रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

    सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 अभियान अंतर्गत विशेष जनजाति क्षेत्रों में नवीन 459 आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना,संचालन और भवन निर्माण के लिए कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गई है।

    भोपाल में सितंबर अक्टूबर में मेट्रो शुरू होगी।प्रधानमंत्री मेट्रो का शुभारंभ करेंगे ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार हर जिले में कार्यक्रम करेगी।

    सितंबर 2025 तक भोपाल मेट्रो के लोकार्पण करने का लक्ष्य तय किया गया है।

    प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए रतलाम में समिट होगी। 27 जून को MSME day पर क्षेत्रीय उद्योगों, रोजगार पर समिट होगी।

    लुधियाना में 7 जुलाई को MSME पर इंटरएक्टिव सेशन होगा।

    MSP पर ग्रीष्‍मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है। 

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 19 जून से 6 जुलाई तक किया जाएगा तथा उपार्जन 07 जुलाई से 6 अगस्त तक किया जाएगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आरक्षण का ध्यान रखा गया है। SC के लिए 16 प्रतिशत, ST के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। वरिष्ठता के तहत मेरिट के आधार पर पदोन्नति की जाएगी। अग्रिम DPC का प्रावधान किया गया है। पात्रता का भी प्रावधान है। पदोन्नति समिति को अधिकार दिए गए है। 6 महीने की CR को सालभर मानी जाएगी। प्रतिनियुक्ति के खाली पद पर प्रमोशन होगा। सभी खाली पदों पर प्रमोशन किए जाएंगे। इससे 2 लाख रिक्त पद सृजित होंगे और नई भर्ती के दरवाजे खुलेंगे।
आंगनबाड़ी केंद्र की मंजूरी, सहायिका-कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती

साथ ही 449 नए आंगनबाड़ी केंद्र को मंजूरी मिली है। आंगनबाड़ी 2.0 के तहत स्थापना होगी। आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। केंद्र सरकार 72 करोड़ और राज्य सरकार 70 करोड़ देगी।
बिजली कंपनियों के लिए 5163 करोड़

डॉ मोहन कैबिनेट में बिजली कंपनियों को अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5163 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गई है। जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सके।
रतलाम में समिट

प्रदेश में मूंग और उड़द को समर्थन मूल्य पर खरीद जा रहा है। 27 जून MSME दिवस है। रतलाम में समिट आयोजित होगी। 7 जुलाई को राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में होगा।
भोपाल मेट्रो की जल्द मिलेगी सौगात

भोपाल मेट्रो के लोकार्पण के लिए सितंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। राजधानी में सितंबर अक्टूबर में मेट्रो शुरू होगी। प्रधानमंत्री मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। काम तेजी से चल रहा है।
लाडली बहनों को बड़ा तोहफा

प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने लाडली बहनों की भी बड़ी सौगात देने जा रही है। इस साल रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। यानी रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

तबादलों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज

मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी की लास्ट डेट 17 जून है, ऐसे में अब कर्मचारियों और अधिकारियों के पास ट्रांसफर का आज आखिरी चांस है ।मोहन सरकार अब ट्रांसफर पॉलिसी की तारीख आगे बढ़ाएगी। चुंकी इससे पहले ट्रांसफर पॉलिसी की आखिरी तारीख दो बार आगे बढ़ चुकी है, पहले 30 मई फिर 10 जून और अब आखिरी तारीख 17 जून की गई है।

More From Author

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिलासपुर में प्रशासन की 70 टीम ने 85 जगहों पर की छापेमारी

छत्तीसगढ़ के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, भीषण गर्मी की वजह से लिया गया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.