अमेरिका में आया मैक्सवेल का तूफान, हर कोने में उड़ाई गेंद, 13 छक्के और सिर्फ 2 चौके, 49 गेंदों पर 106 रन…

कैलिफोर्निया
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार वापसी की है। उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेलते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। मैक्सवेल ने 49 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। मैक्सवेल की इस पारी में चौके कम और छक्के ज्यादा थे। उन्होंने एक बार फिर बता दिया कि वे क्यों दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।
पारी में ठोके 13 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल की पारी में 2 चौके और 13 छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत WF ने LAKR को 113 रनों से हराया और सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। मैक्सवेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पारी खेली। उन्होंने कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिजीयम में खेले गए मैच में यह कारनामा किया। उनकी इस पारी ने टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

15 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे मैक्सवेल

एक समय पर मैक्सवेल 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रहे थे। तब उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं लगाई थी। लेकिन बाद में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में 106 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 13 छक्के लगाए। ये मैक्सवेल के टी20 करियर का कुल 8वां शतक था। मैच जीतने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, 'मैंने खुद को मौका दिया। कप्तान होने के नाते आप जिम्मेदारी महसूस करते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं। मुझे लगा कि मैं अब खुलकर खेल सकता हूं। मेरे दिमाग में 155-160 रन थे। मुझे लग रहा था कि मैं भारत में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था।'

मैक्सवेल ने आगे कहा, 'कभी-कभी नतीजे आपके पक्ष में नहीं जाते। बस थोड़ा समय चाहिए होता है। मैंने रिकी के अंडर में खेलते हुए कुछ टूर्नामेंट में उन्हें निराश किया है। उम्मीद है कि इस बार हम पिछले साल की ट्रॉफी में कुछ और जोड़ पाएंगे।'
मैक्सवेल में काफी क्रिकेट बाकी

ग्लेन मैक्सवेल की इस शानदार पारी ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। उनके फैंस उम्मीद करेंगे कि वह आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहें।

More From Author

योग दिवस के कार्यक्रम के लिए भारत सरकार द्वारा योग निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आयोजन होगा

यूपी सरकार 37 हजार गरीब बच्चों के भविष्य बना रही स्मार्ट, 62 जिलों में अब संचालित होंगे कुल 109 विद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.