Pune में बड़ा सड़क हादसा, कार और पिकअप ट्रक की टक्कर में 8 की मौत

पुणे 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जेजुरी मोरगांव रोड पर हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. जेजुरी पुलिस स्टेशन की सीमा में बुधवार को शाम 6:45 बजे के करीब किर्लोस्कर कंपनी के पास श्रीराम ढाबे के सामने जेजुरी-मोरगांव रोड पर ये भीषण हादसा हुआ. दरअसल, श्रीराम ढाबे के मालिक वायसे अपने ढाबे के लिए फ्रिज को पिकअप वाहन से नीचे उतार रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

इस दुर्घटना में सात पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे घायल हो गए हैं. मृतकों के शव जेजुरी ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए हैं. घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चों का उपचार शांताई हॉस्पिटल, जेजुरी में चल रहा है.

मृतकों के नाम निम्नलिखित हैं:
1. सोमनाथ रामचंद्र वायसे – निवासी, तालुका पुरंदर, जिला पुणे
2. रामू संजीवनी यादव – निवासी, तालुका पुरंदर, जिला पुणे
3. अजय कुमार चव्हाण – निवासी, उत्तर प्रदेश
4. अजित अशोक जाधव – निवासी, कांजळे, तालुका भोर, जिला पुणे
5. किरण भारत राऊत – निवासी, पवारवाड़ी, तालुका इंदापुर, जिला पुणे
6. अश्विनी संतोष एस.आर. – निवासी, सोलापुर
7. अक्षय संजय राऊत – निवासी, झारगडवाड़ी, तालुका बारामती, जिला पुणेृ
8. एक अज्ञात पुरुष – पहचान शिनाख्त नहीं हो सकी है

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की मदद से मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.  मृतकों में से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. 

 

 

More From Author

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे 110 भारतीय स्टूडेंट्स भारत पहुंचे, बोले- सरकार पर गर्व

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार, गोरखपुर से लखनऊ महज 3 घंटे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.