फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई जायेगी

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता फिल्मकार फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई जायेगी। फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई गई है, एक ऐसे जांबाज़ सिपाही जिनकी बहादुरी ने 1962 की भारत-चीन जंग में भारतीय सेना की सबसे ऐतिहासिक आखिरी लड़ाइयों में से एक को अमर बना दिया।

वर्ष 1924 में राजस्थान में जन्मे मेजर शैतान सिंह पीवीसी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के कमांडिंग अफसर थे। 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के बर्फ से ढके रेजांग ला पर उन्होंने और उनकी टुकड़ी के 119 जवानों ने भारी चीनी हमले का डटकर सामना किया। उनकी बहादुरी की वजह से चुशूल एयरस्ट्रिप की हिफाजत हो सकी और उनका नाम हमेशा के लिए वीरता की मिसाल बन गया।

अपनी बेमिसाल नेतृत्व क्षमता और बलिदान के लिए मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। 120 बहादुर को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले राजीव जी. मेनन ने लिखी है, डायलॉग सुमित अरोड़ा के हैं। म्यूज़िक अमित त्रिवेदी का है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

 

More From Author

दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने किया दावा- अमेरिका उत्तर कोरिया पर परमाणु अटैक कर सकता है

कौनसा मोबाइल कवर हैं आपके फोन के लिए सही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.