एयर इंडिया ने 4 अंतरराष्ट्रीय सहित 8 उड़ान रद्द की, सुरक्षा की चिंता

मुंबई
 एअर इंडिया ने रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से 4 अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित 8 उड़ाने शुक्रवार को रद्द कर दी है। इन उड़ानों को लेकर एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं। विमान कंपनी ने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है।

जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए एआई308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए एआई309 और दुबई से हैदराबाद के लिए एआई2204 शामिल हैं। एअर इंडिया ने कहा कि 4 घरेलू उड़ानों में से पुणे से दिल्ली के लिए एआई874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एआई456, हैदराबाद से मुंबई के लिए एआई-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए एआई571 के लिए उड़ान रद्द कर दी गई हैं।

बता दें कि बीते 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द कर दी गई है। दरअसल, वीरवार 12 जून को विमान हादसा होने के बाद अब तक 9 दिन में एयर इंडिया अपनी 84 उड़ानों को अलग-अलग कारणों से रद्द कर चुका है। एयर इंडिया ने 12 जून को पांच, 13 जून को 11, 14 जून को 12, 15 जून को 14, 16 जून को 11, 17 जून को 16, 18 जून को तीन, 19 जून को चार और 20 जून को सुबह 10 बजे तक 8 उड़ान रद्द की है। इनमें अधिकतर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं।

More From Author

सीएम योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा उसे यमराज का टिकट मिलेगा

इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.