5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षाओं के परिणाम घोषित, कक्षा-5 में 79.63 और कक्षा-8 में 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

भोपाल 
स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को भोपाल स्थित राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के परीक्षा पोर्टल पर घोषित कर दिया गया है। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्‍त परिणामों को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्‍बर प्रवि‍ष्‍ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम देखने की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई गई है।

कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षाओं का संचालन 2 जून से 9 जून 2025 के मध्‍य किया गया था। प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार 764 तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार 695 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे जहां से 22 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है। घोषित परिणामों के अनुसार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 79.63 प्रतिशत विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं।

More From Author

हर घर जल अभियान की दिशा में प्रदेश में जल जीवन मिशन का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

जूट कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया और कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधिमण्डल ने जानी मध्यप्रदेश की एडवांस्ड फूड ग्रेन प्रोक्योरमेंट प्रणाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.