यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में लगाया दमदार शतक, भारत का स्कोर 200 के पार

लीड्स
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार (20 जून) से लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया है। करुण नायर और शार्दुल ठाकुर ने वापसी की है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। कार्स ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल ने 78 गेंद में 42 रन बनाए। इंग्लैंड को लंच से ठीक पहले साई सुदर्शन के रूप में दूसरी सफलता मिली। साई खाता नहीं खोल सके। यशस्वी जायसवाल शतक बनाकर खेल रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया है। यशस्वी ने 144 गेंद में 100 रन पूरे किए। सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया है।

शुभमन गिल ने लगाई फिफ्टी
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 56 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए हैं।

More From Author

राम चरण और उपासना ने क्लिन कारा का जन्मदिन मनाया

दो लाख की रिश्वत लेते लोनिवि के विद्युत यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता को ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.