तखतपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, 3 की मौके पर मौत, दो गंभीर

तखतपुर

क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर 122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल जे गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. यह घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे. सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों की स्थिति नाजुक

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही. पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

More From Author

शहजाद पूनावाला ने कहा- तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के अहंकार को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी

पीएम मोदी मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो, और जॉर्डन की यात्रा करेंगे, बना रहे 5 देशों की यात्रा की योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.