ऋषभ पंत बने एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज, SENA देशों में एमएस धोनी का वर्चस्व हुआ खत्म

नई दिल्ली 
भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक अलग अंदाज में दिखे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने कुछ अतरंगी शॉट लगाए लेकिन शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने 138 रन की साझेदारी निभाई है और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। ऋषभ पंत ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया और टेस्ट क्रिकेट में तीन हजार रन भी पूरे किए। इसी के साथ वह एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
 
ऋषभ पंत ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 65 रन बनाए हैं। पंत ने इस दौरान 3,000 रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत ने 76 पारियों में ये कारनामा किया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज तीन हजार रन पूरा करने वाले दूसरी कीपर बने। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 63 पारियों में तीन हजार का आंकड़ा छुआ था।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के सेना देशों में अब 27 मैचों में 38.80 के औसत से 1746 रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ते हुए पंत एशिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वह सेना देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एमएस धोनी ने 32 मैचों में 1731 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने तीसरे सेशन में काफी सूझबूझ से बैटिंग की और भारत की पहली पारी के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 गेंद में 65 रन बनाए हैं।
भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा टेस्ट रन

4,876 – एमएस धोनी (144 पारी)
3,013* – ऋषभ पंत (76 पारी)
2,759 – सैयद किरमानी (124 पारी)
2,611 – फारुख इंजीनियर (87 पारी)
1,442 – नयन मोंगिया (68 पारी)

 

More From Author

पहले टेस्ट के मुकाबले के पहले दिन शुभमन काले रंग की मोजे पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे, ICC लगाएगी जुर्माना?

महाकालेश्वर भक्त निवास के नाम से ठगों ने बनाई फर्जी वेबसाइटों को पुलिस ने बंद करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.