सोमवार 23 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: मेष राशि वालों नए कपल्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। टास्क को कंप्लीट करने में अपने सीनियर्स या सहयोगियों से सलाह लेने में न कतराएं। प्रेम के मामले में कोई आपसे पॉजिटिव रिस्पांस पाने की एक्सपेक्टेशन रख सकता है लेकिन आपको वही करना चाहिए, जो आपको सही लगे।

वृषभ: आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाले हैं। पैसे कमाने के आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। हेल्थ भी आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं देगी। कुछ जातकों के माता-पिता आशा करेंगे कि वह उनके डिसीजन का सम्मान करें।

मिथुन: आज कोई दोस्त आपसे सहायता मांग सकता है। किसी फंक्शन के चक्कर में पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। खुद को हेल्दी रखने के लिए आपको ज्यादा एफर्ट करना होगा।

कर्क: आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर रहने वाली है। रोमांस के मामले में भी आज का दिन शुभ माना जा रहा है। बाहर का खाना खाने से बचें। आपकी मुलाकात आपके कुछ रिश्तेदारों या करीबियों से हो सकती है। शिक्षा के मामले में स्टूडेंट्स को मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह: आज आपकी मुलाकात अपने कुछ पुराने दोस्तों से हो सकती है। आपको अपने टास्क पर पूरा फोकस रखना चाहिए और जरूरी बदलाव भी करने चाहिए। समय पर काम को पूरा करने के लिए टीम की सदस्यों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा।

कन्या: आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर के मामले में कुछ लोग अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन शुभ माना जा रहा है। प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेगा।

तुला: करियर के मामले में कुछ उथल-पुथल के बाद आप वापस से अच्छी सिचुएशन में आ जाएंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ टकराव से बचें। करियर में सभी लोगों का दिल जितने या अपनी पहचान बनाने के लिए आपको नई स्टाइल या स्किल अपनानी होगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के कुछ जातक इस सप्ताह संपत्ति भी खरीद सकते हैं। दिन आपके लिए बदलावों भरा रहने वाला है। चाहे बात पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल लाइफ की बदलावों को अपनाने के लिए तैयार हो जाएं।

धनु: आज परिवार के किसी सदस्य की सफलता से आप काफी गर्व महसूस कर सकते हैं। पैसों को सही तरीके से मैनेज करने से आप अच्छी सिचुएशन में रहेंगे। अपनी लव लाइफ का भी ख्याल रखें। सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

मकर: घर के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जिस व्यक्ति पर आपको क्रश है, उससे आपको कोई पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है। आपका भाग्य साथ देगा। किसी फंक्शन की तैयारी की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है।

कुंभ: आज के दिन सामाजिक तौर पर आप खुश रहने वाले हैं। ये दिन आप अपने दोस्तों के साथ यादें ताजा करते हुए बिता सकते हैं। कुछ लोगों को करियर के मामले में जरूरी टास्क मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को कंपटीशन पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन: काम के मामले में आप काफी प्रोडक्टिव फील करेंगे। हाथ आयी किसी भी डील को जाने न दें। किसी सोशल इवेंट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए ट्रैवल करने का प्लान भी बन सकता है।

More From Author

ईरान पर अमेरिका हमले की पाकिस्तान ने की निंदा, चीन भी भड़का, America ने जारी किया अलर्ट

ब्रिटेन : F-35 Jet 7 दिनों से केरल में फंसा, ठीक करने में फेल हुए एक्सपर्ट्स, हैंगिंग की तैयारी, पर फंसा पेच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.