आमिर खान स्टारर ‘सितारे ज़मीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले वीकेंड में करीब 60 करोड़ की कमाई की

मुबई,

बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने भारतीय बाजार में पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में करीब 60 करोड़ की कमाई कर ली है।
आमिर खान की सितारे ज़मीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। यह फिल्म वर्ष 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही है।इस फिल्म के जरिये आमिर खान ने लंबे समय बाद फिल्मों में कमबैक किया है। फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'सितारे जमीन पर ' ने पहले दिन भारतीय बाजार में 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की।वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ की कमाई की।वहीं, अब तीसरे दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे जमीन पर ने तीसरे दिन 29.22 करोड़ का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म सितारे जमीन पर भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में करीब 60 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है।

फिल्म सितारे जमीन पर में 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉन्चिंग हुयी है।आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

 

More From Author

कार्लोस अल्कराज ने जिरी लहेच्का को हराकर जीता क्वींस क्लब खिताब

लाड़ली बहनों को जुलाई में मिलेगी रक्षाबंधन की सौगात, जारी होगी 26वीं किस्त, खाते में आएंगे 1250 की जगह 1500 रु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.