शिक्षा हमारे युवाओं और हमारे देश के विकास की नींव है – प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर

प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के साथ जावर में बन रहे सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

शिक्षा हमारे युवाओं और हमारे देश के विकास की नींव है – प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहा है विकास – प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर

विद्यार्थी मन लगा कर,लक्ष्य तय कर पढे ओर अपना भविष्य सुनिश्चित करे-गोपालसिंह इंजीनियर

आष्टा

मध्यप्रदेश के आष्टा जिला अंतर्गत प्रभारी पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जावर में बन रहे करोड़ की लागत से शासकीय सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के भवन का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने उक्त विद्यालय का कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये । 
इसके साथ ही जावर में आयोजित कार्यक्रम में आरंभ इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे युवाओं और हमारे देश के विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का वह पावन मंदिर है जहां से हमारे देश का उज्जवल भविष्य तैयार होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों से शिक्षा लेकर हमारी भावी पीढ़ी हमारे देश को तरक्की की नई राह पर ले जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का वह मंदिर है जहां हमारे बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सहनशीलता, सद्भाव, करूणा, आपसी सहयोग, प्रेम और कौशल जैसे गुणों को अपने जीवन में उतारते हैं और आगे चलकर देश के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान देते हैं।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति प्राचीन काल से सिर्फ किताबी ज्ञान की ही पक्षधर नही रही है, बल्कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और नैतिक शिक्षा की भी पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे का प्रथम गुरू माँ होती है। प्रत्येक मां का यह दायित्व है कि वह अपने बच्चों को संस्कार सिखाएं ताकि हमारी भावी पीढ़ी संस्कारवान बने। आज के युग में बच्चों को नैतिक और व्यवहारिक ज्ञान सिखाना बहुत बड़ी आवश्यकता है, ताकि दया, करूणा, मानवता नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना के भाव को बच्चों के मन में स्थापित किया जा सके। प्रत्येक माता-पिता का यह दायित्व है कि वे अपने बच्चों के मन में देशभक्ति तथा नैतिक मूल्यों को रोपित करें। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा ‍कि अपने महापुरूषों के आदर्शों को अपनाना चाहिए और उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि ‍शिक्षा बच्चों के तराशने का काम करती है। ताकि वे अपना और राष्ट्र के चरित्र का निर्माण कर सकें।

प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ . यादव के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक बच्चों को शिक्षा मिले और वह शिक्षित होकर अपने देश के विकास में योगदान दे। जावर जैसे छोटे स्थान पर संचालकों ने एक अच्छा,सर्व सुविधायुक्त विद्यालय की जो सौगात दी है उसके लिये संचालकों को बधाई देता हूं । बच्चे इस स्कूल में मन लगा कर पढे ओर अपना भविष्य बनाये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि  जब सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की जिसमे  व्यवहार,कौशल,ज्ञान को प्राथमिकता के रूप में शामिल किया । हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि जब देश 2047 मे भारत अपनी आजादी की 100 वी वर्षगांठ मनाये तब भारत सभी क्षेत्रों में विश्वगुरु के रूप में नजर आये । 

कार्यक्रम में आष्टा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, जावर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मंजू वैद्य, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं बच्चे शामिल हुए। आरम्भ इंटरनेशनल विद्यालय पहुचने पर विद्यालय के संचालक शिवम सोनी,आनन्द छाजेड़,धर्मेन्द्र दरबार,बंटी राठौर के नेतृत्व में सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान किया । आज कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों,डॉक्टरों,पत्रकारों आदि का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में प्राभारी मंत्री,विधायक,भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया ।
इस अवसर पर संचालक मंडल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये ।

"जावर में बन रहे सांदीपनि सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण"

पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्‍णा गौर ने जावर में बनाए जा रहे शासकीय सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समय सीमा में स्कूल का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती गौर को जानकारी दी गई कि स्कूल का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो गया। मंत्री श्रीमती गौर ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण करें और यह प्रयास करें कि 31 जुलाई तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  नरेश मेवाड़ा, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर, एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, एसडीएम नितिन टाले, डीईओ संजय सिंह तोमर, स्कूल प्राचार्य नितिन कुमार कौशल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों से अपील है कि वे समर्पण नीति का लाभ उठाएं और हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों

लीड्स में 5 विकेट लेकर बुमराह ने रचा कीर्तिमान, कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.