बांग्लादेश में पूर्व चुनाव मुख्य आयुक्त नुरूल हुदा पर भीड़ ने हमला कर, जूतों से पीटा

ढाका 
बांग्लादेश में पूर्व चुनाव मुख्य आयुक्त नुरूल हुदा पर भीड़ ने हमला कर दिया। खबर है कि इस दौरान उनके साथ लोगों ने मारपीट की और जूतों से चेहरे पर वार किया। हुदा साल 2017 से 2022 के बीच बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे थे। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने आरोप लगाए गए हैं कि हुदा ने अपने कार्यकाल के दौरान चुनाव में हेरफेर किए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ हुदा को घेरकर खड़ी है। उनके पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद लोग उनके चेहरे पर जूतों से हमला कर रहे हैं। जिस समय उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया वह लुंगी और टीशर्ट में थे। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब 77 वर्षीय पूर्व अधिकारी के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी ने मुकदमा दाखिल किया है।

उत्तर पश्चिम स्टेशन के प्रमुख हफीजुर रहमान ने कहा कि हुदा को भीड़ के घेर लेने की जानकारी लगने के बाद हम मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।' ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम का कहना है कि BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की तरफ से किए गए केस के बाद हुदा को गिरफ्तार किया है। BNP ने हुदा, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 18 लोगों के खिलाफ केस किया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ढाका के उत्तर इलाके में भीड़ ने हुदा के आवास पर हमला कर दिया था और पुलिस के आने से पहले उन्हें घर से बाहर निकाल लिया था। खबरें हैं कि लोगों ने हुदा पर अंडे फेंके और गालियां दी। इसके अलावा पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वह लगातार उन्हें पीटते रहे। पुलिस ने जानकारी दी है कि हुदा को जासूसी शाखा के दफ्तर में रखा गया है और उन्हें कानूनी कार्यवाही के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसके बाद मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया। इसमें कहा है, 'भीड़ की तरफ से पैदा की गई अराजक स्थिति और आरोपी के खिलाफ शारीरिक हिंसा ने सरकार का ध्यान खींचा है। सरकार ने नागरिकों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है।' साथ ही अंतरिम सरकार ने उचित कार्रवाई की बात कही है।

More From Author

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट की रोक, रिजर्वेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण का हवाला

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि की अर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.