प्रसिद्ध फिल्म सिटी में लगी भीषण आग

मुंबई,

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोरेगांव (पूर्व) स्थित प्रसिद्ध फिल्म सिटी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है की आग ‘अनुपमा’ सीरियल के सेट पर सुबह करीब पांच बजे के आसपास लगी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन शूटिंग सेट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6.10 बजे गोरेगांव (पूर्व) इलाके में स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) में मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे बने सेट में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की कम से कम चार गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया। सुबह होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर एक सहायक संभागीय अग्निशमन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीमें मौजूद हैं। गौरतलब है कि ‘अनुपमा’ एक लोकप्रिय टीवी सीरियल है, जिसे देशभर में लाखों लोग देखते हैं। इस हादसे से न सिर्फ सेट को नुकसान पहुंचा है बल्कि शो के आगामी शूटिंग शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है।

 

More From Author

सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर एक्शन

मुख्यमंत्री यादव ने आज मंत्री सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.